कौन है ये 'Employee B', जिसका तहव्वुर राणा से आमना-सामना कराएगा NIA! क्या इसका भी था 26/11 से लिंक?
Tahawwur Rana Case: 2008 के मुंबई आतंकवादी हमलों का मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा से राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) पूछताछ कर रही है। इस पूरे मामले में अब एक 'Employee B'नाम की चर्चा हो रही है। ये 'Employee B' कौन है और तहव्वुर राणा का इसके साथ क्या कनेक्शन है? क्या इसका भी 26/11 हमले में कोई लिंक था? असल में NIA के सूत्रों ने रविवार (13 अप्रैल) को बताया कि तहव्वुर राणा अपने एक कर्मचारी- को 'Employee B'कहता था।
इस कर्मचारी को तहव्वुर राणा ने हमले के मुख्य साजिशकर्ता डेविड कोलमैन हेडली की ऑपरेशनल और लॉजिस्टिक हेल्प के लिए रखा था। इसे तहव्वुर राणा ने खासतौर पर डेविड कोलमैन हेडली की मदद के लिए रखा हुआ था। इसे न हेडली की योजना बनाने और अन्य सहायता करने में मदद करने के लिए कहा गया था।

🔴 अब तहव्वुर राणा और 'Employee B' का आमना-सामना कराएगा NIA
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) फिलहाल वर्तमान में अमेरिका से प्रत्यर्पण के बाद तहव्वुर राणा से पूछताछ कर रही है। अब NIA 26/11 के हमले के बारे में और अधिक जानकारी प्राप्त करने के प्रयास में तहव्वुर राणा और 'कर्मचारी बी' का आमना-सामना कराने की योजना बना रही है। ऐसी रिपोर्ट है कि दोनों को आमने-सामने बिठाकर NIA पूछताछ करेगी। इस दौरान राणा और हेडली के बीच 230 से ज्यादा फोन कॉल का आदान-प्रदान हुआ।
🔴 क्या 'Employee B'को भी थी आतंकवादी गतिविधियों की जानकारी?
हालांकि NIA के सूत्रों ने कहा कि 'कर्मचारी बी' को आतंकवादी गतिविधियों के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। उसे केवल तहव्वुर राणा के निर्देशों के तहत हेडली के लिए रिसेप्शन, परिवहन, आवास, उसे लाना, ले जाना और कार्यालय-सह-निवास सुविधाओं जैसी व्यवस्था करने का काम सौंपा गया था।
सूत्रों ने कहा कि राणा ने अपने इमिग्रेशन व्यवसाय का इस्तेमाल हेडली को वीजा दिलाने, उसकी पाकिस्तानी-मुस्लिम पहचान छिपाने और भारतीय व्यापार और सैन्य हलकों में घुलने-मिलने में किया। उसने कराची से हेडली की फ्लाइट भी बुक की और उसकी मोरक्को की पत्नी फैजा औताला के लिए दस्तावेज बनाने में मदद की।
🔴 'मेजर इकबाल' और 'मेजर समीर अली' का भी आया नया एंगल
एनआईए की चार्जशीट में यह भी कहा गया है कि राणा हमलों के अन्य साजिशकर्ता के संपर्क में भी था, जिसकी पहचान 'मेजर इकबाल' और 'मेजर समीर अली' के तौर पर हुई है। एनआईए के सूत्रों के मुताबिक मेजर इकबाल और मेजर समीर अली की संलिप्तता और हमले से पहले के दिनों में उनके साथ समन्वय करने के बारे में राणा से पूछताछ की जा सकती है।
Major Iqbal: कौन है मेजर इकबाल: पीटीआई की 2018 की रिपोर्ट मुताबिक मेजर इकबाल - जिसकी पहचान 2010 के शिकागो अभियोग में ISI अधिकारी के रूप में की गई थी। उस पर डेविड हेडली द्वारा संचालित टोही मिशनों को वित्तपोषित, निर्देशित औरप्रबंधित करने का आरोप लगाया गया है। हेडली ने मेजर इकबाल को अपना प्राथमिक आईएसआई हैंडलर बताया था।
Major Sameer Ali: कौन है मेजर समीर अली: मेजर समीर अली आईएसआई अधिकारी और फील्ड मार्शल था। 26/11 के हैंडलर जबीउद्दीन अंसारी (उर्फ अबू जुंदाल) के मुताबिक जिसे 2012 में दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था, समीर अली ने कराची के मलीर कैंटोनमेंट (सैन्य छावनी क्षेत्र) में लश्कर के कंट्रोल रूम से वास्तविक समय में हमलों की निगरानी की थी।
जुंदाल ने अपनी गवाही में बताया था कि घेराबंदी के दौरान समीर अली ने लश्कर के कमांडर जकी-उर-रहमान लखवी को निर्देश जारी किए थे। समीर अली के लिए इंटरपोल के रेड नोटिस में बताया गया है कि वह 1966 में लाहौर में पैदा हुआ था, उर्दू, हिंदी और अंग्रेजी में पारंगत था और संगठित अपराध और आतंकवाद के लिए भारत में मोस्ट वांटेड था।
🔴 64 वर्षीय तहव्वुर राणा पर भारत में क्या-क्या हैं आरोप?
राणा को 10 अप्रैल को अमेरिका से भारत प्रत्यर्पित किया गया था और उसे 18 दिन की एनआईए हिरासत में भेज दिया गया था, जहां उससे मुंबई आतंकी हमलों की साजिश के बारे में पूछताछ की जा रही है।
64 वर्षीय तहव्वुर राणा पर देश में साजिश, हत्या, आतंकवादी कृत्य करने और जालसाजी सहित कई अपराधों का आरोप है। अधिकारियों को उम्मीद है कि पूछताछ से 2008 के घातक हमलों के पीछे की साजिश की पूरी हद तक पता लगाने में मदद मिलेगी। पूछताछ कथित तौर पर पाकिस्तान स्थित लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के साथ उसके कनेक्शन पर केंद्रित है, जो हमले की साजिश रचने के लिए जिम्मेदार है।












Click it and Unblock the Notifications