कौन है देवयानी, जिसके लिए अमेरिका से लड़ रहे हैं हम

देवयानी खेबरागड़े के कारण भारत-अमेरिका के रिश्तों में खटास पड़ गई है। जिस देवयानी के कारण भारत अमेरिका से लड़ने तक को तैयार हो गया आपको उन के बारे में बताते है। देवयानी महाराष्ट्र कैडर के रिटायर्ड आईएएस उत्तम खोब्रागेड की बेटी है। उनका देवयानी का जन्म में हुआ और उन्होंने अपनी पढ़ाई भी यहीं से की। माउंट कारमेल से स्कूलिंग के बाद उन्होंने सेठ जीएस मेडिकल कॉलेज और केईएम अस्पताल से एमबीबीएस किया। देवयानी पढ़ाई में हमेशा से होशियार थी इसलिए उन्होंने एमबीबीएस करने के बावजूद भी मेडिकल में अपना करियर बनाने के बजाए विदेश सेवा में जाने का फैसला किया। देवयानी ने 1999 में आईएफएस क्लीयर किया।
अमरीकी दूतावास से पहले उनकी नियुक्ति पाकिस्तान, इटली और जर्मनी में भारतीय मिशंस की पॉलिटिकल डिवीजन में हुई। करियर में मुकाम हासिल करने के बाद देवयानी ने एक प्रोफेसर से शादी की। उनकी दो बेटियां हैं। एक छह साल की और दूसरी तीन साल की है। दो बेटियों के पालन पोषण के अलावा वह दलितों और लैंगिक समानता के लिए काम करने की भी इच्छा रखती है। हलांकि देवयानी का विवादों से पुराना नाता रहा है। इससे पहले दो साल पहले मुंबई के आदर्श सोसायटी घोटाले में उनका नाम आया था। महाराष्ट्र सरकार की ओर से उन्हें दस फीसदी कोटा के तहत उन्हें आदर्श सोसायटी में फ्लैट दिया गया जबकि उनके पास मुंबई में पहले से घर हैं। हालांकि मामले की जांच करने वाली सीबीआई ने न तो देवियानी और न उनके पिता से कभी पूछताछ की।












Click it and Unblock the Notifications