कौन हैं कॉनराड संगमा? जो बनने वाले हैं मेघालय के अगले मुख्यमंत्री
Recommended Video

नई दिल्ली। नेशनल पीपुल्स पार्टी, एनपीपी के अध्यक्ष कॉनराड संगमा की मेघालय के मुख्यमंत्री पद पर ताजपोशी तय मानी जा रही है। 27 फरवरी को मेघालय में विधानसभा चुनाव में किसी भी पार्टी को स्पष्ट रुप से बहुमत नहीं मिला है। हालांकि कॉनराड संगमा की पार्टी एनपीपी इन चुनावों में दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। कोनार्ड संगमा ने रविवार को कहा कि उनकी पार्टी अन्य पार्टियों के साथ मिलकर राज्य में सरकार बनाने जा रही है।

27 जनवरी 1978 को जन्मे कॉनराड संगमा, मेघालय के पूर्व मुख्यमंत्री और लोकसभा स्पीकर रह चुके पी.ए. संगमा के बेटे हैं। कॉनराड की बहन आस्था संगमा यूपीए सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुकी है जबकि उनके भाई जेम्स संगमा इस समय मेघालय विधानसभा में नेता विपक्ष हैं। कॉनराड संगमा खुद भी आठवीं विधानसभा में सेल्सेसा से विधायक और नेता विपक्ष रह चुके हैं।
कोनार्ड संगमा 2008 में मेघालय के सबसे कम उम्र के वित्त मंत्री बने थे। फिलहाल कोनार्ड मेघालय की तुरा संसदीय क्षेत्र से लोकसभा सांसद हैं। कॉनराड इस वक्त मेघालय पहुंच चुके है और सरकार बनाने के लिए जरूरी गुणा भाग की गणित में जुट गए हैं। इससे पहले मेघालय चुनाव में सबसे ज्यादा सीट लाने वाली पार्टी यूडीपी (यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी) ने स्पष्ट कर दिया है कि वे कांग्रेस के साथ जाना पसंद नहीं करेगी। जिससे एनपीपी की सरकार बननी लगभग मेघालय तय हो गई है।












Click it and Unblock the Notifications