Sofiya Qureshi: कौन हैं कर्नल सोफिया कुरैशी, जिन्होंने दुनिया को बताई भारत के 'ऑपरेशन सिंदूर' की पूरी कहानी
Colonel Sofiya Qureshi Operation Sindoor: भारतीय सेना की महिला अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी भारत के पाकिस्तान आतंकी संगठन पर किए गए 'ऑपरेशन सिंदूर' की पूरी कहानी दुनिया को बता रही हैं। भारतीय सेना की ओर से कर्नल सोफिया कुरैशी, महिला अफसर व्योमिका और विदेश सचिव विक्रम मिसरी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक करने की जानकारी दे रहे हैं। भारत ने दो महिला ऑफिसर से प्रेस कॉन्फ्रेंस करा दुनिया को नारी शक्ति का मैसेज दिया है और इसके साथ ही भारत के हिंदू-मुस्लिम एकता का भी संकेत दिया है।
कर्नल सोफिया कुरैशी भारतीय सेना में कर्नल के पद पर अधिकारी हैं। वर्तमान में वो सिग्नल कोर में सेवा देती हैं। कर्नल सोफिया कुरैशी इंडियन आर्मी की पहली महिला अफसर हैं, जो आर्मी के ट्रेनिंग एक्सरसाइज 'एक्सरसाइज फोर्स 18' प्रोग्राम को लीड कर रही हैं।

who is Colonel Sofiya Qureshi : कौन हैं कर्नल सोफिया कुरैशी
🔴 44 वर्षीय सोफिया कुरैशी भारतीय सेना में कर्नल के पद पर अधिकारी हैं। वह सिग्नल कोर में सेवा देती हैं। कर्नल कुरैशी वडोदरा, गुजरात की रहने वाली हैं। उन्होंने बायोकेमिस्ट्री से पोस्ट ग्रैजुएट डिग्री ली है।
🔴 सोफिया कुरैशी सेना में शॉर्ट सर्विस कमीशन के अंतर्गत 1999 में शामिल हुईं थी। उस वक्त वो सिर्फ 17 साल की थीं। सोफिया कुरैशी के दादा भी सेना में थी। सोफिया के पति मेकेनाइज्ड इन्फेंट्री में आर्मी ऑफिसर हैं।
🔴 मार्च 2016 में सोफिया कुरैशी, बहुराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास में सेना की टुकड़ी का नेतृत्व करने वाली पहली महिला अधिकारी बनी थीं। ट्रेनिंग एक्सरसाइज 'एक्सरसाइज फोर्स 18' प्रोग्राम अब तक का सबसे बड़ा विदेशी सैन्य अभ्यास है। इस अभ्यास में ASEAN (दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के संघ) के सदस्यों ने भाग लिया, जिसमें भारत, जापान, चीन, रूस, संयुक्त राज्य अमेरिका, कोरिया, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया शामिल थे। यह भारत के पुणे में आयोजित किया गया था।
🔴 सोफिया कुरैशी को शांति स्थापना अभियानों का अहम अनुभव है और वह 2006 में कांगो में भारतीय मिशन का हिस्सा थीं। वह संयुक्त राष्ट्र शांति स्थापना प्रयासों में सक्रिय रूप से शामिल रही हैं, जहां उनकी भूमिका शांति स्थापना अभियानों और मानवीय खदान कार्रवाई से संबंधित प्रशिक्षण पर केंद्रित थी।
🔴 2016 में दक्षिणी सेना के कमांडर जनरल बिपिन रावत ने सोफिया कुरैशी नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि सेना सभी कर्मियों के लिए समान अवसर और जिम्मेदारी में विश्वास करती है, चाहे वे किसी भी लिंग के हों।
🔴 कर्नल सोफिया कुरैशी उन 11 महिला अधिकारियों में से एक थीं, जिनकी उपलब्धियों को सुप्रीम कोर्ट ने सेना के शीर्ष पदों पर लैंगिक समानता पर अपने ऐतिहासिक 2020 के फैसले में उजागर किया था।
-
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई 'धुरंधर' के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल -
Gold Rate Alert: भारत में सोना खरीदना अब और होगा महंगा? रूस के फैसले से बढ़ सकते हैं दाम, 1 मई से दिखेगा असर -
Gold Rate Today: सोना सस्ता हुआ या महंगा? दिल्ली से मुंबई तक क्या है 22K और 18K के रेट, अभी खरीदें या रूके? -
Sikkim Landslide: सिक्किम में भूस्खलन से हाहाकार! लाचेन में 1600 टूरिस्ट फंसे, सेना का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू -
Silver Rate Today: चांदी में भारी गिरावट, 3671 गिरे दाम, अब 100 ग्राम से 1 किलो तक,किस भाव में मिल रहा सिल्वर -
Jaya Bachchan Birthday: जया भादुड़ी कैसे बनीं बच्चन? किस Caste से हैं अमिताभ बच्चन? Guddi से शुरू Love Story -
ललित मोदी के पास कहां से आ रहा पैसा? भारत से लंदन भागे हो गए 16 साल, चालाकी से हो रही कमाई -
'US Ceasefire चुने या इजरायल के जरिए युद्ध जारी रखे', ईरान ने Lebanon हमलों के बीच होर्मुज फिर बंद किया -
IPL के शोर के बीच पसरा मातम, नहीं रहा भारत का सबसे बुजुर्ग टेस्ट क्रिकेटर, चेन्नई में ली अंतिम सांस -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 9 April: KKR vs LSG, आज कौन पड़ेगा किस पर भारी? -
Budh Gochar 2026: बुध की बदली चाल, इन 5 राशियों का शुरू हुआ गोल्डन टाइम, प्यार-इज्जत-पैसा सब मिलेगा












Click it and Unblock the Notifications