कौन हैं बिहार की BJP विधायक श्रेयसी सिंह, जिनका पेरिस में ओलंपिक 2024 में हुआ चयन, शाही परिवार से है संबंध
BJP MLA Shreyasi Singh Paris 2024 Olympics: बिहार के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जमुई से विधायक श्रेयसी सिंह का पेरिस 2024 ओलिंपिक के लिए चयन हो गया है। कॉमनवेल्थ गेम्स की चैंपियन श्रेयसी सिंह अब पेरिस ओलिंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।
नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (NRAI) ने पेरिस 2024 ओलिंपिक के लिए भारतीय शूटिंग टीम में श्रेयसी सिंह का चयन किया है। पेरिस ओलंपिक में श्रेयसी सिंह शॉटगन ट्रैप वूमेन स्पर्धा में निशाना साधेंगी।

पहली बार ओलिंपिक में खेलने जाएंगी श्रेयसी सिंह
श्रेयसी सिंह के लिए यह पहला ओलिंपिक होगा, जब वह ओलिंपिक में खेलने जाएंगी। श्रेयसी सिंह बिहार की पहली खिलाड़ी हैं, जिनका पेरिस ओलंपिक के लिए चयन हुआ है।
पेरिस ओलिंपिक में शूटिंग स्पर्धाएं 27 जुलाई से 5 अगस्त तक चेटौरॉक्स शूटिंग सेंटर में होने वाली हैं। श्रेयसी सिंह 30 और 31 जुलाई को महिला ट्रैप स्पर्धा में निशाना साधेंगी।

Who is BJP MLA Shreyasi Singh: कौन हैं भाजपा विधायक श्रेयसी सिंह?
- श्रेयसी सिंह का जन्म 29 अगस्त 1991 को हुआ है। श्रेयसी सिंह बिहार के जमुई की रहने वाली हैं और एक शाही परिवार से संबंध रखती हैं। श्रेयसी सिंह एक निशानेबाज और भाजपा नेता हैं।
- श्रेयसी सिंह पूर्व केंद्रीय मंत्री दिवंगत दिग्विजय सिंह की बेटी हैं। श्रेयसी सिंह को राजनीति विरासत में मिली है।
- श्रेयसी सिंह डबल ट्रैप में हिस्सा लेती हैं। डबल ट्रैप एकशॉटगन शूटिंग खेल है। श्रेयसी सिंह गोल्ड कोस्ट, ऑस्ट्रेलिया में 2018 राष्ट्रमंडल खेलों (कॉमनवेल्थ गेम्स) में निशानेबाजी में गोल्ड मेडल जीता है। श्रेयसी सिंह ने स्कॉटलैंड में 2014 कॉमनवेल्थ गेम्स में रजत पदक जीता था।
- श्रेयसी सिंह 2020 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हुई थी और 2020 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने उन्हें जमुई से टिकट दिया था। जहां से वह जीत गई थीं।
- श्रेयसी सिंह के दादा कुमार सेरेंद्र सिंह और पिता दिग्विजय सिंह दोनों अपने वक्त में भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ के अध्यक्ष थे। श्रेयसी सिंह बिहार के जमुई जिले के गिधौर की रहने वाली हैं। श्रेयसी सिंह की मां पुतुल कुमारी भी बिहार के बांका से पूर्व सांसद हैं।
- श्रेयसी ने दिल्ली के हंसराज कॉलेज से आर्ट्स की पढ़ाई की और मानव रचना इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी, फरीदाबाद से एमबीए पूरा किया है।

Shreyasi Singh Sports career: श्रेयसी सिंह का करियर
- श्रेयसी सिंह ने साल 2013 में मैक्सिको के अकापुल्को में आयोजित ट्रैप शूटिंग विश्व कप में भारत की ओर से खेलने गई थीं। जहां उनका 15वां स्थान था।
- श्रेयसी सिंह ने दिल्ली में 2010 के कॉमनवेल्थ गेम्स में एकल और जोड़ी ट्रैप स्पर्धाओं में हिस्सा लिया था। श्रेयसी सिंह एकल ट्रैप स्पर्धा में 6वें और जोड़ी ट्रैप स्पर्धा में 5वें स्थान पर रही थीं।
- श्रेयसी सिंह ने ग्लासगो में 2014 के कॉमनवेल्थ गेम्स में एकल डबल ट्रैप स्पर्धा में रजत पदक जीता, जिसमें उन्होंने फाइनल में 92 नंबर आए आए थे। उसी साल उन्होंने शगुन चौधरी और वर्षा वर्मन के साथ डबल ट्रैप टीम स्पर्धा में इंचियोन में 2014 एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीता था।
- श्रेयसी सिंह ने 2017 में बिहार का प्रतिनिधित्व करते हुए 61वीं राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता था।












Click it and Unblock the Notifications