कौन हैं बिस्वनाथ पटनायक? जिन्होंने UK के पहले जगन्नाथ मंदिर को दान किए 250 करोड़; VIDEO में देखें मॉडल

बैंकर से कारोबारी बने बिस्वनाथ पटनायक ने ब्रिटेन में भगवान जगन्नाथ के लिए 250 करोड़ रुपए का दान किया है। वहीं, श्री जगन्नाथ मंदिर के लिए लगभग 15 एकड़ जमीन खरीदने के लिए 250 करोड़ रुपए में से 70 करोड़ रुपये अलग रखे गए।

Jagannath Temple

Jagannath Temple: ब्रिटेन के पहले भगवान जगन्नाथ मंदिर को आकार देने के लिए भारतीय मूल के एक अरबपति ने 250 करोड़ रुपए का दान में दिए हैं। इसकी मदद से मंदिर को अंतिम रुप दिया जाएगा। उधर, श्री जगन्नाथ सोसाइटी यूके ने भारतीय अरबपति बिस्वनाथ पटनायक का आभार जताया है। वहीं, श्री जगन्नाथ मंदिर के लिए लगभग 15 एकड़ जमीन खरीदने के लिए 250 करोड़ रुपए में से 70 करोड़ रुपये अलग रखे गए हैं।

दरअसल, बीते रविवार को अक्षय तृतीया के मौके पर पहले श्री जगन्नाथ सम्मेलन का आयोजन किया गया था। जिसमें बिस्वनाथ पटनायक ने दान करने का ऐलान किया था। उनका कहना था कि वो मंदिर को जल्द से जल्द पूरा होते देखना चाहते हैं। चैरिटी कमीशन इन इंग्लैंड के मुताबिक, मंदिर के लिए जमीन की पहचान कर ली गई है और वह खरीद के अंतिम चरण में है।

कौन हैं बिस्वनाथ पटनायक?

बिस्वनाथ पटनायक फिनवेस्ट ग्रुप ऑफ कंपनीज के अध्यक्ष और संस्थापक हैं। फिनवेस्ट ग्रुप ऑफ कंपनीज नवीकरणीय, इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी), हाइड्रोजन लोकोमोटिव में अपना निवेश करती हैं। बैंकर से कारोबारी बने पटनायक ने एमबीए, एलएलबी और अर्थशास्त्र में बीए की ड्रिगी हासिल की है। कई सालों तक बैंकिंग क्षेत्र में सेवाएं देने के बाद साल 2009 में पटनायक ने उद्यमिता में कदम रखा।

वहीं, ओडिशा में ईवी-हाइड्रोजन ट्रक और वाणिज्यिक भारी वाहन विनिर्माण संयंत्र में 500 करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना बनाने की चर्चाओं के चलते बिस्वनाथ पटनायक सुर्खियों में छा गए। वर्तमान में पटनायक का निवेश हेल्थकेयर, फिनटेक, रिन्यूएबल एनर्जी से लेकर दुबई में गोल्ड रिफाइनरी और बुलियन ट्रेडिंग तक विविध पोर्टफोलियो में है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+