कौन है अमेरिका में भारत के नए राजदूत अरुण सिंह?
नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) जिस अहम पद को कुछ समय पहले तक विदेश सचिव एस.जय़शंकर देख रहे थे, उस पर फ्रांस में भारत के राजदूत अरुण कुमार सिंह की नियुक्ति की गई है। यानी वे भारत के अमेरिका में नए राजदूत होंगे।

पाक मामलों के जानकार
जानकारों का कहना है कि अरुण सिंह पाकिस्तान मामलों के विशेषज्ञ हैं। वे बेहद मृदु भाषी हैं। वे करियर डिप्लोमेट हैं। समझा जाता है कि जयशंकर से सलाह के बाद ही सरकार ने अरुण सिंह को उक्त पद के लिए चुना।
कार्यभार संभाल लेंगे
वे भारतीय विदेश सेवा के 1979 बैच के अधिकारी सिंह हैं। वे आने वाले दिनों में अपना कार्यभार ग्रहण कर लेंगे। कारण यह है कि अमेरिका में लंबे समय तक राजदूत का पद खाली नहीं रह सकता। वे अमेरिका में अक्टूबर 2008 से अप्रैल 2013 तक काम कर चुके हैं। वे इजराइल और फ्रांस में भी भारत के राजदूत रह चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications