कौन हैं अनवर मणिप्पाडी, जिन्हें मिल रही जान से मारने की धमकी, वक्फ बिल पर बहस के वक्त अमित शाह ने लिया था नाम

Anwar Manippady News: कर्नाटक राज्य अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष अनवर मणिप्पाडी ने दावा किया है कि उन्हें इंटरनेट के जरिए बार-बार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। उन्होंने अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई। उनका कहना है कि पिछले दो से तीन दिनों से उन्हें धमकी भरे कॉल आ रहे हैं। इस बारे में पुलिस में शिकायत भी दर्ज की है। ये धमकी उन्हें वक्फ (संशोधन) विधेयक 2025 के चर्चा के बाद मिल रही है।

असल में वक्फ बिल पर सदन में चर्चा के वक्त अनवर मणिप्पाडी का नाम केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लिया था। अनवर मणिप्पाडी का कहना है कि उसके बाद से उन्हें धमकी भरे कॉल ज्यादा आ रहे हैं। उन्होंने मौखिक रूप से मंगलुरु शहर के पुलिस आयुक्त अनुपम अग्रवाल को कॉल करके भी इस मामले को देखने के लिए कहा है।

Anwar Manippady News

'वक्फ विधेयक पारित होने के बाद से मुझे और भी ज्यादा कॉल आने लगे हैं'

अनवर मणिप्पाडी ने कहा,

''मुझे कई सालों से धमकियां मिल रही हैं। 2 अप्रैल को वक्फ संशोधन विधेयक पारित होने के बाद से मुझे और भी ज्यादा कॉल आने लगे। कॉल करने वाले मराठी, कन्नड़, अंग्रेजी और उर्दू में बात कर रहे थे। एक व्यक्ति विदेशी की तरह बोल रहा था और कह रहा था कि मेरी वजह से देश के नेताओं के नाम खराब हुए हैं।''

'ऐसा लग रहा था कि ये धमकी भरे फोन इंटरनेट कॉल थे'

अनवर मणिप्पाडी ने कहा, ''ऐसा लग रहा था कि ये इंटरनेट कॉल थे। मुझे वो कह रहे थे कि 'मेरा समय खत्म हो रहा है'। कहा जा रहा है कि वे (केंद्र सरकार) वक्फ संपत्तियों के कुप्रबंधन पर मेरी रिपोर्ट के आधार पर बिल में संशोधन लेकर आए हैं।''

अनवर मणिप्पाडी ने आगे कहा,

''अमित शाह ने भी वक्फ संशोधन विधेयक पर चर्चा के दौरान मेरी रिपोर्ट का जिक्र किया है। मेरे दोस्तों ने भी मुझे बाहर निकलते समय सावधान रहने को कहा है।'' अनवर मणिप्पाडी ने कहा कि उन्होंने केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी को भी कॉल के बारे में सूचित कर दिया है।

Take a Poll

पूरे मामले पर पुलिस ने क्या कहा?

अनवर मणिप्पाडी ने कहा कि उन्हें बिल्कुल भी इस बात का अंदाजा नहीं है कि उन्हें मौत की धमकियां कौन दे रहा है। पुलिस आयुक्त अग्रवाल ने कहा कि अनवर मणिप्पाडी ने शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने कहा, "यह एक गैर-संज्ञेय अपराध है और नए बीएनएस अधिनियम के अनुसार पीड़ित को अदालत जाना होगा।''

अनवर मणिप्पाडी ने कहा, "मैंने कादरी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। मुझे करीब 10 धमकी भरे कॉल आए हैं और पुलिस को उनकी जांच कर उन्हें पकड़ना चाहिए।"

who is Anwar Manippady: कौन हैं अनवर मणिप्पाडी?

🔴 अनवर मणिप्पाडी अल्पसंख्यक समुदायों से जुड़े कई मुद्दों पर मुखर रहे हैं। अनवर मणिप्पाडी ने कर्नाटक में भाजपा का जनाधार बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई है।

🔴 अनवर मणिप्पडी कर्नाटक राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष रह चुके हैं। मार्च 2012 से वो इस पद पर थे। अनवर मणिप्पडी चर्चाओं में उस वक्त आए थे, जब उन्होंने 2012 में कर्नाटक के तत्कालीन मुख्यमंत्री डीवी सदानंद गौड़ा को एक रिपोर्ट सौंपी, जिसमें आरोप लगाया गया कि कर्नाटक वक्फ बोर्ड द्वारा नियंत्रित 27,000 एकड़ भूमि का या तो दुरुपयोग किया गया है या अवैध रूप से आवंटित किया गया है। भूमि का मूल्य 2,000 अरब आंका गया था।

🔴 अनवर मणिप्पडी द्वारा कमीशन की गई रिपोर्ट में आरोप लगाया गया था कि कर्नाटक वक्फ बोर्ड ने रियल एस्टेट माफिया के साथ मिलीभगत करके राजनेताओं और बोर्ड के सदस्यों को अपनी लगभग 50% जमीन को उसके बाजार मूल्य के एक अंश पर गबन करने की अनुमति दी थी। अनवर मणिप्पडी ने सरकार से सिफारिश की थी कि वे वक्फ बोर्ड पर भ्रष्ट गतिविधियों की जांच के लिए एक समिति का गठन करे और वक्फ बोर्ड द्वारा अवैध रूप से बेची गई संपत्तियों को वापस लेने के लिए एक टास्क फोर्स नियुक्त करे।

🔴 अनवर मणिप्पडी ने 31 कांग्रेस नेताओं और रियल एस्टेट डीलरों के बीच वक्फ संपत्ति के रिकॉर्ड हेराफेरी को लेकर भी खुलासा किया था।

🔴 अनवर मणिप्पडी को इससे पहले भी कई बार धमकी मिल चुकी है। पिछली बार उन्होंने दावा किया था कि उनका एक शार्प शूटर पीछा कर रहा है। उनका कहना है कि जब से उन्होंने कर्नाटक वक्फ बोर्ड को लेकर खुलासे किए हैं..उन्हें जान से मारने की धमकी मिलते रहती है।

🔴 अनवर मणिप्पडी वक्फ (संशोधन) विधेयक 2025 के समर्थन में हैं। उन्होंने डीडी न्यूज को दिए इंटरव्यू में कहा है, ''यह संशोधन बहुत जरूरी हैं। इनके बिना, एक या दो साल में लोग इस मुद्दे को भूल सकते हैं और स्थिति पहले जैसी ही बनी रहेगी। इसलिए, मैं इस सिफारिश का पुरजोर समर्थन करता हूं।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+