Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Google Doodle: जानिए कौन हैं अमेरिका की महान महिला वैज्ञानिक मैरी थार्प, जिनपर गूगल ने बनाया खास डूडल

Google Doodle: जानिए कौन हैं अमेरिका की महान महिला वैज्ञानिक मैरी थार्प, जिनपर गूगल ने बनाया खास डूडल

Google Doodle on American geologist Marie Tharp: गूगल ने आज सोमवार 21 नवंबर को अमेरिका की एक महान महिला वैज्ञानिक के ऊपर डूडल बनाया है। अमेरिकी भूविज्ञानी और समुद्र विज्ञान मानचित्रकार मैरी थार्प (Marie Tharp) के जीवन के बारे में गूगल ने अपने इस खास डूडल में बताया है। अमेरिकी जियोलॉजिस्ट मैरी थार्प को महाद्वीपीय बहाव के सिद्धांतों को साबित करने के लिए जाना जाता है। मैरी थार्प ही वो पहली महिला जियोलॉजिस्ट थीं, जिन्होंने समुद्र तल का पहला वर्ल्ड मैप पब्लिश किया था। 21 नवंबर को आज ही के दिन 1998 में कांग्रेस के पुस्तकालय ने मैरी थार्प को 20वीं शताब्दी के महानतम मानचित्रकारों में से एक के तौर पर नामित किया था। इसलिए गूगल ने आज ही दिन अमेरिकी जियोलॉजिस्ट मैरी थार्प के महान कार्यों को डूडल के जरिए दिखाया है।

geologist Marie Tharp doodle

कैसा है गूगल का डूडल

अगर गूगल के डूडल की बात करे तो यह एक स्लाइड और एनिमेटेड डूडल है। इस डूडल में दर्जन भर से अधिक स्लाइड है। हर स्लाइड फोटो और ग्राफिक्स के जरिए डूडल ने अनोखे तरीके से मैरी थार्प के कार्यों और प्रयोगों को दिखाया है। डूडल में काफी कलरफूल भी है।

जानिए मैरी थार्प के बारे में?

-मैरी थार्प का जन्म 30 जुलाई 1920 को मिशिगन के यप्सिलंती में हुआ था। मैरी के पिता अमेरिकी कृषि विभाग में नौकरी करते हैं। मैरी के पिता ने मैपमेकिंग का शुरुआती परिचय दिया था।

-मैरी थार्प ने पेट्रोलियम भूविज्ञान में मास्टर डिग्री मिशिगन विश्वविद्यालय से ली है। 1948 में मैरी न्यूयॉर्क शहर में शिफ्ट हो गई थीं। यहां लैमोंट जियोलॉजिकल ऑब्जरवेटरी में काम करने वाली मैरी थार्प पहली महिला बनीं। यहां मैरी थार्प की मुलाकात जियोलॉजिस्ट ब्रूस हेजेन से हुई थी।

- जियोलॉजिस्ट ब्रूस हेजेन और मैरी थार्प ने उसके बाद साथ मिलकर काम करना शुरू किया। हेजेन ने अटलांटिक महासागर में महासागर-गहराई डेटा को एकत्र किया। जिसका इस्तेमाल मैरी ने रहस्यमय समुद्र तल का मैप बनाने के लिए किया था।

geologist Marie Tharp

-1957 में मैरी और ब्रूस हेजेन ने मुद्र तल का पहला वर्ल्ड मैप पब्लिश किया।

-इसके दो दशकों बाद नेशनल ज्योग्राफिक ने मैरी और ब्रूस हेजेन द्वारा 'The World Ocean Floor'शीर्षक से पूरे महासागर तल का पहला विश्व मानचित्र प्रकाशित किया था।

- 1995 में मैरी ने अपना पूरा नक्शा संग्रह लाइब्रेरी ऑफ कांग्रेस दान दे दिया था।

-साल 2001 में लैमोंट जियोलॉजिकल ऑब्जरवेटरी, (जहां से मैरी ने अपने करियर की शुरुआत की थी) ने मैरी थार्प को अपने पहले वार्षिक लैमोंट-डोहर्टी हेरिटेज अवार्ड से सम्मानित किया था।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+