कौन है ऑल इंडिया बाइक राइडर नैना-अर्पित? महाकाल मंदिर में दर्शन नहीं करने देने पर रोते हुए शेयर किया Video

Mahakaleshwar Temple viral Video: उज्‍जैन के विश्व प्रसिद्ध महाकाल मंदिर में श्रृद्धालुओं के साथ बदसलूकी का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। एक महिला जो अपने पति के साथ महाकाल में दर्शन करने गई थी उसने मंदिर के सुरक्षाकर्मियों पर अभद्रता करने का आरोप लगाया है। इस महिला ने रोते हुए अपना वीडियो इंस्‍टाग्राम पर शेयर किया और आपबीती बयां की है। इसके साथ ही महिला ने मंदिर में वीआईपी कल्‍चर पर सवाल उठाए हैं।

महिला ने आरोप लगाया है कि जब वो मंदिर में दर्शन करने पहुंची तो उसके पास मोबाइल फोन था जिसको लेकर सुरक्षा गार्ड ने अभद्रता की और इतना परेशान किया गया कि उन्‍हें बिना महाकाल के दर्शन किए ही वापस लौटना पड़ा। आइए जानते हैं क्‍या ये पूरा मामला और कौन है ये महिला जिसका वीडियो इंस्‍टग्राम पर शेयर करते ही वायरल हो गया?

all India Bike Rider Naina

वायरल वीडियो में साड़ी में खूबसूरत दिख रही ऑल इंडिया बाइक राइडर नैना ने रोते हुए बताया कि वो बड़े उत्‍साह से अपने पति के साथ माथे पर टीका लगवाकर उज्‍जैन के प्रसिद्ध श्री महाकालेश्‍वर मंदिर में सुबह 5.30 बजे लाइन में लगी और 7.30 बजे उसका नंबर आया। तब वहां पर महिला सुरक्षाकर्मी उसके हाथ में मोबाइल देखती है और उसे रोकती है।

all India Bike Rider Naina

गार्ड ने की नैना के साथ की अभ्रदता, नहीं करने दिया दर्शन

नैना उसे बोलती है कि उसे नहीं पता है कि मोबाइल मंदिर में प्रतिबंधित है। तभी वहां एक पुरुष सुरक्षाकर्मी पहुंचता है और दोनों पति-पत्‍नी को कंट्रोल रूम ले जाने के लिए कहता है। नैना गार्ड से बोलती है कि पहले दर्शन कर लेने दीजिए उसके बाद हम आपके साथ चलेंगे। लेकिन उसे और उसके पति को जबरन मंदिर के पुलिस कंट्रोल रूप में ले जाया जाता है।

महाकाल के दर्शन किए पति संग वापस लौट गई नैना

नैना ने वीडियो में बताया, "कंट्रोल रूम में हमसे पूछा जाता है कि क्‍या आप वीआईपी श्रद्धालु हैं? क्‍या आपने दर्शन के लिए टिकट खरीदा है। दोनों के पास मंदिर परिसर में ऐसा व्‍यवहार होता है जिससे परेशान होकर नैना और उसके पति बिना दर्शन किए ही वापस लौट जाते हैं।"

नैना ने VIP कल्‍चर पर उठाया सवाल, बोली- धर्म के नाम पर धंधा चल रहा

नैना ने अपने वीडियो में ये कहते हुए सुनाई दे रही है, "शायद हमारी गलती है कि हम वीआईपी श्रद्धालु नहीं हैं। बाबा महाकाल को पशुपति भी का जाता है क्‍योंकि वो ऐस भगवान हैं जो इंसान और पशु-पक्षी में भेद नहीं करते।" वीडियो में नैना ने अनुष्‍का शर्मा विराट कोहली और सारा अली खान का महाकाल में दर्शन की क्लिप भी शामिल की है और सवाल उठाया है कि आखिर सेलिब्रिटी जब मंदिर में दर्शन करने आते हैं तो इस तरह की सुरक्षा का ध्‍यान क्‍यों नहीं रखा जाता है। उसने आरोप लगाया धर्म के नाम पर धंधा चल रहा है। महाकालेश्‍वर मंदिर में आम भक्‍तों को चंद सेकेंड के लिए दर्शन करने दिया जाता है और वीआईपी भक्‍त और सेलिबिट्री आधे-आधे घंटे विधिवत पूजा करते हैं।

कौन हैं बाइक राइडर कपल नैना-अर्पित?

दरअसल, ये वायरल वीडियो बाइक राइडर कपल नैना और उसके पति का है। नैना और उसके पति अर्पित ऑल इंडिया बाइक राइडर और कंटेन्‍ट क्रिएटर हैं। ये कपल देश भारत भ्रमण का अनुभव इंस्‍टाग्राम पर शेयर करता है। इस कपल ने अपने yatriactors इंस्‍टाग्राम पेज पर ये वीडियो शेयर किया है। इनके 24K फॉलोअर्स हैं। भारत भर में छह महीने में 20,000 किमी की यात्रा पूरी कर चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+