कौन हैं अभिनव अरोड़ा, जिनके वायरल वीडियो ने मचा रखा है बवाल, जानें पूरी कंट्रोवर्सी
Abhinav Arora: अभिनव अरोड़ा की इन दिनों खूब चर्चा हो रही है। उनके कई सारे वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। कई सारे पुराने वीडियोज भी सामने आए हैं। ऐसे में हर कोई अभिनव के बारे में जानने को बेताब है। बीते दिनों स्वामी रामभद्राचार्य ने उन्हें फटाकर भी लगाई थी। ये वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। आखिर क्यों लोग रामभद्राचार्य के बारे में जानने के लिये इतने बेताब हैं और क्या है ये पूरा मामला, चलिये आपको बताते हैं।
दरअसल, अभिनव अरोड़ा बाल कथावाचक हैं, जिनकी सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है। वे अपनी कथाओं और प्रवचनों के लिये जाने जाते हैं। लोगों के बीच उनकी पहचान एक यूट्यूबर, इन्फ्लुएंसर और भक्त के रूप में होती है। आप उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर एक नजर डालेंगे तो आपको पता चलेगा कि पहले भी भक्ति के उनके कई सारे वीडियोज वायरल हो चुके हैं। मगर हाल ही में स्वामी भद्राचार्य के साथ एक वायरल वीडियो के चलते वे अचानक सुर्खियों में आ गए हैं।

वीडियो में दिखाई पड़ रहा था कि एक प्रोग्राम के दौरान अभिनव मंच पर ताली बजाकर राम नाम के नारे लगा रहे थे। तभी स्वामी भद्राचार्य ने अभिनव को बीच में ही टोक दिया और कहा कि इनको नीचे कहो जाने के लिये। स्वामी की बात सुनकर कई सेवादारों ने अभिनव को मंच से नीचे उतार दिया।
हालांकि वनइंडिया हिंदी इस बात की पुष्टि नहीं करता कि स्वामी भद्राचार्य ने अभिनव से स्पष्ट तौर पर क्या कहा। मगर ये बात अब सोशल मीडिया पर छाई हुई है कि अभिनव को स्वामी भद्राचार्य ने भरी सभा में मंच से उतारा। बस देखते ही देखते ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा और अभिनव को सोशल मीडिया पर जबरदस्त ट्रोलिंग मिलने लगी।












Click it and Unblock the Notifications