BJP Candidate List: 195 उम्मीदवारों में सिर्फ एक मुस्लिम चेहरा, कौन हैं मल्लपुरम से BJP प्रत्याशी अब्दुल सलाम

Who is BJP Candidate Abdul Salam: भाजपा की ओर से शनिवार (02 मार्च) को 195 उम्मीदवारों का ऐलान हो चुका है। इस लिस्ट में पीएम मोदी सहित 34 मंत्रियों के नाम शामिल है। भाजपा की ओर से जारी की हुई सूची में अलग-अलग राज्यों से कुल 195 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा हो चुकी है।

पार्टी की तरफ से इस लिस्ट में सिर्फ एक मुस्लिम प्रत्याशियों को टिकट दी गई है, जिनका नाम अब्दुल सलाम हैं, जिनको केरल की मलप्पुरम से भाजपा ने अपना चेहरा बनाया है। ऐसे में जानिए कौन हैं पहली लिस्ट में आने वाले भाजपा के इकलौत मुस्लिम प्रत्याशी?

BJP Candidate Abdul Salam

भाजपा ने शनिवार को 195 उम्मीदवारों में से केरल की 12 सीटों पर प्रत्याशियों को टिकट दिया गया है। ऐसे में पार्टी की ओर से मुस्लिम बाहुल इलाके वाली मलप्पुरम लोकसभा सीट पर अब्दुल सलाम पर भरोसा जताया है।

भाजपा का यह फैसला कई मायनों में चौंकाने वाला है, क्योंकि बीजेपी की मुस्लिमों को टिकट नहीं देने के लिए हमेशा आलोचना होती रही है लेकिन इस बार पार्टी ने डॉ. अब्दुल सलाम को चुनावी मैदान में खड़ा करके बड़ा संदेश देने का प्रयास किया है।

जानिए कौन हैं अब्दुल सलाम?

2019 में भाजपा में शामिल होने वाले अब्दुल सलाम को पार्टी ने 2024 के लोकसभा चुनाव में पार्टी का मलप्पुरम सीट से चेहरा बनाया गया है। केरल के तिरूर से आने वाले सलाम ने साल 2021 में 135 मेमोम सीट से चुनाव लड़ा था।

68 साल के अब्दुल सलाम कालीकट यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर रह चुके हैं। उन्होंने साल 2011 से लेकर 2015 तक इस पद को संभाला था। साल 2019 में अब्दुल सलाम बीजेपी से जुड़ गए। साफ छवि वाले अब्दुल सलाम की संपत्ति 6 करोड़ 47 लाख रुपए बताई जा रही है।

मुस्लिम बाहुल इलाका है मलप्पुरम

बता दें कि करीब 41 लाख आबादी वाले मलप्पुरम में करीब 70 फीसदी मुस्लिम आबादी है, जबकि 27 प्रतिशत हिन्दू यहां रहने वाले हैं। वहीं एक फीसदी से ज्यादा यहां ईसाई लोग निवासी हैं।

केरल की 12 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान

बीजेपी की पहली लिस्ट में 12 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया है, जिसमें त्रिसूर सीट से फिल्म एक्टर सुरेश गोपी को उम्मीदवार बनाया गया है, जबकि पूर्व रक्षा मंत्री ए के एंटनी के बेटे अनिल एंटनी को पत्तनमतिट्टा से टिकट थमाया है। इसके अलावा पलक्कड़ से सी कृष्णकुमार, अलाप्पुझा से शोभा सुरेंद्रन, तिरुवनंतपुरम से राजीव चन्द्रशेखर, कोझिकोड से एमटी रमेश, पोन्नानी सीट से निवेदिता सुब्रमण्यम, अट्टिंगल से वी मुरलीधरन, वडकरा से प्रफुल्ल कृष्ण, कासरगोड से एमएल अश्विनी और कन्नूर से सी. रघुनाथ के नाम का ऐलान किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+