आखिर कौन हैं पीएम मोदी के दोस्त अब्बास, खुद उनके भाई ने बताया कहां रहते हैं
नई दिल्ली, 19 जून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी मां के 100वें जन्मदिन पर एक भावुक ब्लॉग लिखा। अपने इस भावुक ब्लॉग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने बचपन के दोस्त अब्बास का जिक्र किया है। पीएम मोदी ने जिस तरह से अपने बचपन के ब्लॉग में दोस्त अब्बास का जिक्र किया है, उसके बाद सोशल मीडिया पर अब्बास की काफी चर्चा हो रही है। ट्विटर पर अब्बास ट्रेंड कर रहा है और लोग जानना चाहते हैं कि आखिर कौन है वो अब्बास जिसका पीएम मोदी ने अपने ब्लॉग में जिक्र किया है। पीएम मोदी ने 18 जून को यह ब्लॉग लिखा है।
Recommended Video

इंडिया टुडे की खबर के अनुसार पीएम मोदी के ब्लॉग के बाद खुद पीएम मोदी के भाई ने अब्बास की तस्वीर को लोगों के साथ साझा किया है और बताया है कि आखिर अब्बास कौन है। खुद पीएम मोदी के भाई ने अब्बास की तस्वीर को शेयर करते हुए इस बात की पुष्टि की है कि अब्बास कौन है। उन्होंने यह बताया कि इस समय अब्बास ऑस्ट्रेलिया में हैं। बता दें कि पीएम मोदी की मां का 18 जून को 100वां जन्मदिन था, इस मौके पर खुद प्रधानमंत्री अपने घर पर मां से मिलने के लिए पहुंचे और इस मौके पर एक ब्लॉग भी लिखा।
पीएम मोदी के दोस्त अब्बास की बात करें तो वह गुजरात सरकार में क्लास-2 कर्मचारी थे. कुछ महीने पहले ही वह रिटायर हुए हैं। वह फूड एंड सप्लाई विभाग में काम करते थे। अब्बास के दो बेटे हैं, बड़ा बेटा गुजरात के मेहसाणा जिले के खेरालू गांव में रहता है, जबकि छोटा बेटा ऑस्ट्रेलिया में रहता है। अब्बास इस समय सिडनी में अपने छोटे बेटे के साथ रह रहे हैं।
पीएम मोदी ने अपने ब्लॉग में बचपन के दोस्त अब्बास का जिक्र करते हुए लिखा, वह वडनगर में एक छोटे से कमरे में साथ रहते थे, यहां वह बड़े हुए, उन्होंने मिट्टी और टाइल्स से घर बनाया था। पीएम मोदी ने कहा कि हमारे घर से थोड़ा दूर एक गांव था, जहां मेरे पिता के काफी करीबी दोस्त का बेटा रहता था। उनका नाम अब्बास था। पिता की असमय मृत्यु के बाद हमारे पिता अब्बास को घर 8लेकर आए। एक तरह से अब्बास हमारे घर में ही रहा और यहीं उसने पढ़ाई की, जैसे कि हम सभी यहां पढ़े। मां अब्बास का काफी खयाल रखती थी। ईद के मौके पर मां अब्बास की पसंद का खाना बनाती थी।












Click it and Unblock the Notifications