WHO जल्द दे सकता है Covaxin के इमरजेंसी इस्तेमाल को मंजूरी: भारती प्रवीण पवार

नई दिल्ली, 24 सितंबर। कोरोना वायरस संकट के बीच भारत में टीकाकरण अभियान युद्ध स्तर पर जारी है। इस बीच स्वास्थ्य राज्य मंत्री डॉ भारती प्रवीण पवार ने कोविड वैक्सीन 'कोवैक्सीन' को लेकर बड़ा बयान दिया है। भारती प्रवीण पवार के मुताबिक विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) जल्द ही कोवैक्सीन के आपातकालीन उपयोग की इजाजत जल्द दे सकता है। बता दें कि भारत में तैयार की गई इस वैक्सीन को अभी तक डब्ल्यूएचओ की तरफ से इमरजेंसी रोगियों पर उपयोग की मंजूरी नहीं दी गई है।

WHO emergency use authorization to Covaxin is expected soon says Bharati Pravin Pawar

कोवैक्सीन निर्माता कंपनी भारत बायोटेक को भी डब्ल्यूएचओ की मंजूरी का इंतजार है। स्वास्थ्य राज्य मंत्री डॉ भारती प्रवीण पवार के बयान ने काफी हद तक यह तय हो गया है कि अब डब्ल्यूएचओ कोवैक्सीन को मंजूरी देने पर विचार कर रहा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक भारत बायोटेक कई महीने पहले ही कोवैक्सीन की मंजूरी के लिए जरूरी डॉक्युमेंट के साथ आवेदर कर चुका है। अक्टूबर में स्ट्रैटेजिक एडवाइजरी ग्रुप ऑफ एक्सपर्ट्स (SAGE) की एक बैठक होने वाली है जिसमें वैक्सीन को मंजूरी मिलने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें: कोरोना वैक्‍सीनेटेड भक्‍तों को ही तिरुपति मंदिर में मिलेगी एंट्री, नहीं तो दिखानी होगी निगेटिव रिपोर्ट

Recommended Video

    UNICEF की नई रिपोर्ट में दावा, 'बच्चों को नहीं मिल रहे जरुरी पोषक तत्व' | वनइंडिया हिंदी

    वैक्सीन लेने वालों को होगा फायदा
    मौजूदा वक्त में सभी देश कोरोना को लेकर सख्ती बरत रहे हैं। बहुत से भारतीय ऐसे हैं, जिन्होंने कोवैक्सीन की दोनों डोज तो ले ली है, लेकिन उन्हें कई देश अपने यहां आने की इजाजत नहीं दे रहे हैं। इसके पीछे की वजह कोवैक्सीन को WHO से मान्यता नहीं मिलनी है। अब जैसे ही इसे मंजूरी मिलती है, वैसे ही इसे लेने वाले लोग हर देश की यात्रा कर सकते हैं। बता दें कि देशभर में अब तक 80 करोड़ से अधिक वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है। भारत में कोवैक्सीन की डोज भी बड़ी संख्या में दी जा रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+