WHO दफ्तर के दो कर्मचारियों को भी कोरोना वायरस की पुष्टि

नई दिल्ली। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के दो कर्मचारियों को भी कोरोना वायरस का संक्रमण हो गया है। दुनियाभर में कोरोना के खिलाफ लड़ रही संस्था डब्ल्यूएचओ के एक अधिकारी ने मंगलवार को कहा कि उसके स्टाफ से दो लोगों को कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। डब्ल्यूएचओ प्रवक्ता क्रिश्चियन लिंडमियर ने कहा है कि दोनों कर्मचारियों ने ऑफिस आना बंद कर दिया था लेकिन घर पर कोरोना के लक्षण दिखाई दिए थे। जेनेवा स्थित डब्ल्यूएचओ ऑफिस में कोरोना संक्रमण का ये पहला मामला है।

 डब्ल्यूएचओ के दो कर्मचारियों को भी कोरोना वायरस की पुष्टि नई दिल्ली। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के दो कर्मचारियों को भी कोरोना वायरस का संक्रमण हो गया है। दुनियाभर में कोरोना के खिलाफ लड़ रही संस्था डब्ल्यूएचओ के एक अधिकारी ने मंगलवार को कहा कि उसके स्टाफ से दो लोगों को कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। डब्ल्यूएचओ प्रवक्ता क्रिश्चियन लिंडमियर ने कहा है कि दोनों कर्मचारियों ने ऑफिस आना बंद कर दिया था लेकिन घर पर कोरोना के लक्षण दिखाई दिए थे। जेनेवा स्थित डब्ल्यूएचओ ऑफिस में कोरोना संक्रमण का ये पहला मामला है। डब्ल्यूएचओ ने मंगलवार को कहा है कि कोरोना का संक्रमण बेहद तेजी से बढ़ रहा है। दुनियाभर में पिछले 24 घंटे के दौरान जानलेवा कोरोना वायरस से 800 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। सबसे ज्यादा मौतें इटली, ईरान, फ्रांस और स्पेन में हुई हैं। कोरोना वायरस के संक्रमण से मरने वाले लोगों की संख्या 6500 को पार कर गई है। इसका सबसे ज्यादा असर चीन पर है। इसके बाद इटली और ईरान में इसने कहर ढाया है। ईरान में बीते 24 घंटे में कोरोना से 129 मौतें, साउथ कोरिया में 84 नए मरीज मिले हैं। ईरान में कोरोना से होने वाली मौतों की संख्या बढ़कर 853 हो गई है। ईरान में अभी तक 15000 से ज्यादा लोग इस संक्रमण की चपेट में हैं। साउथ कोरिया में ये आंकड़ा 8320 पहुंच गया है। वहीं चीन में अब तक 3226 लोगों की मौत इस वायरस से हुई है। फ्रांस में 148 और स्पेन में 342 मौतें कोरोना की वजह से हुई हैं। भारत में मंगलवार को नोएडा और लद्दाख में नए मामले सामने आए हैं। जिसके बाद देश में कोरोना के मामलों की संख्या 137 हो गई है। भारत में अब तक कोरोना से तीन लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। राज्यवार बात करें तो महाराष्ट्र में 36, केरल में 24, उत्तर प्रदेश में 14, कर्नाटक में 11 और दिल्ली में 8 मामले सामने आए हैं। लद्दाख में 6, तेलंगाना और जम्मू कश्मीर में 3-3, राजस्थान में दो और आंध्र प्रदेश, हरियाणा, उत्तराखंड, ओडिशा, पंजाब, तमिलनाडु में 1-1 व्यक्ति को कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। ये भी पढ़ें- पीएम मोदी ने मांगे कोरोना वायरस से बचाव के सुझाव, मिलेगा एक लाख का इनाम https://hindi.oneindia.com/news/india/coronavirus-in-india-narendra-modi-calls-for-innovative-idea-to-check-corona-551123.html

डब्ल्यूएचओ ने मंगलवार को कहा है कि कोरोना का संक्रमण बेहद तेजी से बढ़ रहा है। दुनियाभर में पिछले 24 घंटे के दौरान जानलेवा कोरोना वायरस से 800 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। सबसे ज्यादा मौतें इटली, ईरान, फ्रांस और स्पेन में हुई हैं।

कोरोना वायरस के संक्रमण से मरने वाले लोगों की संख्या 6500 को पार कर गई है। इसका सबसे ज्यादा असर चीन पर है। इसके बाद इटली और ईरान में इसने कहर ढाया है। ईरान में बीते 24 घंटे में कोरोना से 129 मौतें, साउथ कोरिया में 84 नए मरीज मिले हैं। ईरान में कोरोना से होने वाली मौतों की संख्या बढ़कर 853 हो गई है। ईरान में अभी तक 15000 से ज्यादा लोग इस संक्रमण की चपेट में हैं। साउथ कोरिया में ये आंकड़ा 8320 पहुंच गया है। वहीं चीन में अब तक 3226 लोगों की मौत इस वायरस से हुई है। फ्रांस में 148 और स्पेन में 342 मौतें कोरोना की वजह से हुई हैं।

भारत में मंगलवार को नोएडा और लद्दाख में नए मामले सामने आए हैं। जिसके बाद देश में कोरोना के मामलों की संख्या 137 हो गई है। भारत में अब तक कोरोना से तीन लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। राज्यवार बात करें तो महाराष्ट्र में 36, केरल में 24, उत्तर प्रदेश में 14, कर्नाटक में 11 और दिल्ली में 8 मामले सामने आए हैं। लद्दाख में 6, तेलंगाना और जम्मू कश्मीर में 3-3, राजस्थान में दो और आंध्र प्रदेश, हरियाणा, उत्तराखंड, ओडिशा, पंजाब, तमिलनाडु में 1-1 व्यक्ति को कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+