WHO की वैज्ञानिक ने तमिलनाडु सरकार को चेताया, तैयारी करने का भी वक्त नहीं देगा ओमिक्रॉन वेरिएंट

नई दिल्ली, दिसंबर 25। भारत में ओमिक्रॉन वेरिएंट का खतरा हर दिन बढ़ता ही जा रहा है। शुक्रवार को देश में ओमिक्रॉन संक्रमित मरीजों की संख्या 358 थी, जबकि शनिवार को ये संख्या 400 को पार कर गई। इस बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने तमिलनाडु में ओमिक्रॉन के मामले तेजी से बढ़ने की चेतावनी जारी है। डब्ल्यूएचओ की प्रमुख वैज्ञानिक सौम्या स्वामीनाथन ने कहा है कि तमिलनाडु में अपर्याप्त वैक्सीन की कमी और कोविड प्रोटोकोल की अनदेखी सरकार को आने वाले समय में महंगी पड़ सकती है।

WHO

क्यों स्थिति हो सकती है खराब

सौम्य स्वामीनाथन ने कहा है कि अगर कोरोना के लिए जारी दिशा-निर्देशों का लोगों द्वारा पालन नहीं किया गया, तो स्थिति बेहद खराब हो सकती है। उन्होंने कहा है कि आगामी त्योहारी सीजन के दौरान अपर्याप्त टीकों और कोविड-उपयुक्त व्यवहार की कमी के बाद ओमिक्रॉन के मामलों में वृद्धि हो सकती है। स्वामीनाथन ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में कहा कि ओमिक्रॉन वेरिएंट स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं को तैयारी के लिए समय नहीं देता है।

स्वामीनाथन ने सरकार से व्यवस्था दुरुस्त करने को कहा

सौम्य स्वामीनाथन ने मीटिंग में अधिकारियों से कहा कि ओमिक्रॉन वेरिएंट बहुत तेजी से फैलने वाला वेरिएंट है और यह एंटीबॉडी और प्रतिरक्षा से बच जाता है। विशेषज्ञों ने सरकार को और अधिक बेड, ऑक्सीजन सिलेंडर, दवाओं और परीक्षण किट के साथ तैयार रहने के लिए आगाह किया है। राज्य के स्वास्थ्य सचिव जे. राधाकृष्णन ने लोगों से क्रिसमस, नव वर्ष और पोंगल को संयमित तरीके से मनाने का आग्रह किया।

तमिलनाडु में नहीं लगे हैं नए प्रतिबंध

आपको बता दें कि तमिलनाडु में ओमिक्रॉन वेरिएंट के 34 केस सामने आ चुके हैं, लेकिन अभी तक राज्य सरकार ने नए प्रतिबंधों का ऐलान नहीं किया है। सरकार का कहना है कि अभी पुराने प्रतिबंध ही 31 दिसंबर तक लागू हैं। ऐसे में नए प्रतिबंधों को 31 के बाद लागू किया जा सकता है, लेकिन तब तक क्रिसमस और नए साल जैसे दो बड़े उत्सव निकल जाएंगे, जो संक्रमण को बढ़ाने में अहम भूमिक निभा सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+