भारत कोविड के स्थानिक चरण में प्रवेश कर सकता है: WHO चीफ साइंटिस्ट

नई दिल्ली, अगस्त 24: विश्व स्वास्थ्य संगठन की मुख्य वैज्ञानिक डॉ सौम्या स्वामीनाथन ने कहा कि भारत में कोविड​​-19 किसी प्रकार की स्थानिकता के चरण में प्रवेश कर रहा है, जहां निम्न या मध्यम स्तर का संचरण चल रहा है। स्थानिक अवस्था तब होती है जब कोई आबादी वायरस के साथ रहना सीखती है। यह महामारी के चरण से बहुत अलग है जब वायरस किसी आबादी पर हावी हो जाता है। बता दें कि देश के कुछ राज्यों में लगातार सामने आ रहे कोरोना मामलों के चलते स्थिति अभी भी चिंताजनक बनी हुई है।

WHO Chief Scientist Soumya Swaminathan says India May Be Entering Endemic Stage Of coronavirus

कोवैक्सिन को मंजूरी देने पर उन्होंने कहा कि उसे पूरा विश्वास है कि डब्ल्यूएचओ का तकनीकी समूह कोवैक्सिन को उसके अधिकृत टीकों को मंजूरी देने के लिए संतुष्ट होगा और यह सितंबर के मध्य तक हो सकता है। समाचार वेबसाइट द वायर को दिए इंटरव्यू में सौम्या स्वामीनाथन ने कहा कि भारत के आकार और देश के विभिन्न हिस्सों में जनसंख्या की विविधता और प्रतिरक्षा को देखते हुए, यह "बहुत संभव" है कि इस तरह की स्थिति जारी रह सकती है।

उन्होंने कहा कि, हम किसी प्रकार की स्थानिकता के चरण में प्रवेश कर रहे हैं, जहां निम्न स्तर का संचरण या मध्यम स्तर का संचरण चल रहा है, लेकिन हम उस प्रकार की घातीय वृद्धि और शिखर नहीं देख रहे हैं जो हमने कुछ महीने पहले देखी थी। यह बहुत संभव है कि देश के विभिन्न हिस्सों में उतार-चढ़ाव के साथ स्थिति ऐसे ही बनी रहे, खासकर जहां अतिसंवेदनशील आबादी अधिक है, इसलिए वे समूह जो शायद पहली और दूसरी लहरों से कम प्रभावित थे।

उन्होंने कहा कि, उम्मीद है कि 2022 के अंत तक "हम उस स्थिति में होंगे कि हमने वैक्सीन कवरेज हासिल कर ली होगी। जिसके बाद देश बहुत हद तक सामान्य स्थिति में आ जाएगा। बच्चों में कोविड के प्रसार पर स्वामीनाथन ने कहा कि माता-पिता को घबराने की जरूरत नहीं है। बच्चों को सौभाग्य से ज्यादातर समय बहुत हल्की बीमारी होती है और एक छोटा प्रतिशत होता है जो बीमार हो जाता है। कुछ मरेंगे लेकिन वयस्क आबादी की तुलना में बहुत कम ... लेकिन तैयारी करना अच्छा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+