कौन हो सकता है Indian Idol का विनर? बाहर आकर आशीष कुलकर्णी ने खोला दिल का राज

'मुझे नहीं लगता कि ये मेरी हार है...', Indian Idol से बाहर निकलकर बोले आशीष कुलकर्णी

मुंबई, 14 जुलाई: इंडियन आइडल के 12वें सीजन में कम वोट मिलने की वजह से सिंगर आशीष कुलकर्णी बाहर हो गए हैं। क्लासिकल म्यूजिक के जरिए पुणे के रहने वाले आशीष कुलकर्णी ने अपनी आवाज के जरिए ना केवल जजों को इंप्रेस किया, बल्कि सोशल मीडिया पर भी काफी सुर्खियां बटोरीं। यही वजह रही कि इंडियन आइडल से उनके बाहर होने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने अपनी नाराजगी जाहिर की और फैसले को गलत बताया। हालांकि आशीष कुलकर्णी का कहना है कि इंडियन आइडल एक सिंगिंग कंपटीशन है और वहां केवल एक ही कंटेस्टेंट जीत सकता है। इसके अलावा आशीष ने इंडियन आइडल के संभावित विनर को लेकर भी अपने दिल का राज खोला है।

'मुझे लगता है कि इंडियन आइडल का विनर...'

'मुझे लगता है कि इंडियन आइडल का विनर...'

इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में आशीष कुलकर्णी से जब पूछा गया कि उनकी राय में इंडियन आइडल के 12वें सीजन का विनर कौन हो सकता है, तो उन्होंने कहा, 'मैं डिप्लोमैटिक बातें नहीं करना चाहता, लेकिन मुझे लगता है कि इंडियन आइडल के उन सभी छह कंटेस्टेंट्स को विजेता घोषित किया जाना चाहिए। और, इसी वजह से मैं शो से बाहर निकलने से दुखी भी हूं, क्योंकि उन सभी के साथ मेरा इंडियन आइडल का सफर खत्म हो गया। वहां हम सभी एक परिवार की तरह थे और मैं उन्हें मिस कर रहा हूं।'

'मुझे नहीं लगता कि ये मेरी हार है'

'मुझे नहीं लगता कि ये मेरी हार है'

आशीष कुलकर्णी ने आगे कहा, 'ईमानदारी से कहूं कि वो सभी 6 कंटेस्टेंट ऐसे महान सिंगर हैं कि उनकी तारीफ में शब्द कम पड़ जाएं। और, अगर मुझसे पूछा जाए कि मैं किससे हारना चाहूंगा, तो मैं उन सभी को चुनूंगा। मुझे नहीं लगता कि इंडियन आइडल से बाहर होना, मेरी हार है।' आपको बता दें कि आशीष कुलकर्णी के बाहर होने के बाद इंडियन आइडल में अब टॉप 6 कंटेस्टेंट के तौर पर पवनदीप राजन, शनमुख प्रिया, मोहम्मद दानिश, सायली कांबले, अरुणिता कांजीलाल और निहाल टॉरो ही बचे हैं और शो का ग्रैड फिनाले 15 अगस्त को प्रसारित होगा।

अमित कुमार के विवाद पर क्या बोले आशीष

अमित कुमार के विवाद पर क्या बोले आशीष

वहीं, इंडियन आइडल में अमित कुमार के विवाद को लेकर भी आशीष कुलकर्णी ने बात की। आशीष ने कहा, 'अमित कुमार सर एक महान सिंगर हैं और हम सभी उनके पिता और उन्हें सुनते हुए बड़े हुए हैं। हमने उनसे काफी कुछ सीखा है और अगर उनके पास हमारे लिए कोई फीडबैक है, तो मुझे लगता है कि हमने उसे सलाह के तौर पर ही लिया है और उसपर 100 फीसदी से ज्यादा काम भी किया। हमने उनकी बातों को बुरा नहीं माना, बल्कि अपनी परफॉर्मेंस को और ज्यादा सुधारने की कोशिश की।'

'अब मैं किसी बात से नहीं डरता'

'अब मैं किसी बात से नहीं डरता'

आशीष कुलकर्णी ने आगे कहा, 'इंडियन आइडल में मेरे सफर के दौरान फैंस से जो प्यार और समर्थन मुझे मिला, उससे मेरे ऊपर जिम्मेदारी अब और बढ़ गई है। अब मैं कभी नहीं चाहूंगा कि जिन लोगों ने मुझे इतना प्यार दिया, उन्हें कभी निराश करूं। उस शो ने मुझे बहुत कुछ दिया है। हर कलाकार के अंदर कुछ हिचक होती है और मुझे लगता है कि मैं उससे उबरने में कामयाब रहा। अब मैं किसी बात से नहीं डरता और इसका पूरा क्रेडिट इंडियन आइडल शो को जाता है।'

फैसले से मनोज मुंतशिर भी हुए हैरान

फैसले से मनोज मुंतशिर भी हुए हैरान

आपको बता दें कि आशीष कुलकर्णी को शनमुखप्रिया के मुकाबले कम वोट मिलने की वजह से शो से बाहर होना पड़ा है। आशीष और शनमुखप्रिया को डेंजर जोन में रखा गया था, जहां शनमुखप्रिया को ज्यादा वोट मिले। आशीष के शो से बाहर निकलने पर ना केवल फैंस, बल्कि शो के जज मनोज मुंतशिर भी दुखी हैं। मनोज मुंतशिर ने कहा कि वो आशीष कुलकर्णी को टॉप 3 कंटेस्टेंट में देखना चाहते थे, लेकिन इस फैसले ने उन्हें भी निराश किया है।

ये भी पढ़ें- नए विवाद में घिरे Indian Idol के मोहम्मद दानिश, फिनाले से पहले कर बैठे एक 'बड़ी गलती'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+