मां-बहन कहने वाले ही मां-बहनों पर डाल रहे बुरी नजर
नई दिल्ली। अपने पिता राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर राहुल गांधी ने कहा है कि मां-बहन कहने वाले ही महिलाओं से छेड़छाड़ कर रहे हैं। कांग्रेस राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी महिलाओं को संबोधित करते हुए काफी उत्साहित नजर आए। उन्होंने कहा कि जो लोग आपको माता-बहन कहते हैं जो मंदिरों में मत्था टेकते हैं, देवी की पूजा करते हैं, वही बसों में आपके साथ छेड़छाड़ करते हैं। कानून बदलने से समाज नहीं बदल जाता इसके लिए महिलाओं के प्रति सोच बदलनी पड़ती है।

गौरलतब है कि लोकसभा चुनाव में राहुल के नेतृत्व में कांग्रेस को सबसे बड़ी हार मिली है और भाजपा को सबसे बड़ी जीत। राहुल ने इसी को देखते हए कार्यकर्ताओं को हौसला बढ़ाने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनावों के लिए कमर कस लेनी चाहिए। राहुल गांधी ने अपने पूरे भाषण में मिहालओं को ही टारगेट किया।












Click it and Unblock the Notifications