किन अफसरों के साथ चलाते हैं मोदी अपनी सरकार

नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) क्या आपको मालूम है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी किन अफसरों के साथ देश की सरकार चलाते हैं? अगर नहीं तो हम आपको बताते है। मोदी के सबसे करीबी अफसरों में प्रधानमंत्री के प्रमुख सचिव नृपेन्द्र मिश्रा और अवर प्रमुख सचिव पी.के. मिश्रा हैं।

नृपेन्द्र मिश्र एक दौर में ट्राई के चीफ थे। वे मूल रूप से उडीसा से हैं। इसके बाद स्थान आता है पी.के. मिश्र का। वे गुजरात में लंबे समय तक मोदी के साथ रहे। वे उड़ीसा से है। वे कुछ तक एनसीआर प्लानिंग बोर्ड के चीफ भी रहे। बेहद सुलझे हुए अफसर है मिश्र जी।

और कौन

इनके बाद स्थान है ए.के. शर्मा का। वे पीएमओ में इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े मामलों को देखते हैं। इसी क्रम में प्रतीक दोषी, हेमंग जानी हीरेन जोशी और संजय भवसर का नंबर आता है।

किया गुजरात का कायाकल्प

ये सभी पीएमओ में बैठते हैं। ये सब आईएएस अफसर है। ये सभी लंबे से मोदी के साथ हैं। गुजरात का कायाकल्प करने में इनका खास योगदान रहा है। इन सभी से मोदी मेक इन इंडिया, गंगा सफाई परियोजना, इंफ्रास्ट्रक्चर और दूसरी अहम परियोजनाओँ को लागू करने पर लगातार संपर्क में रहते हैं। ये सभी मोदी से कभी भी मिल सकते हैं।

खास मानते कांत को

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उद्योग सचिव अमिताभ कांत को भी अपना बहुत खास मानते हैं। देश में विदेशी निवेश को बढ़ाने के सवाल पर वे अमिताभ कांत से लगातार बात करते हैं। अमिताभ कांत एक दौर में पर्यटन सचिव भी थे।

वे अपनी विदेश नीति के सवाल पर विदेश सचिव एस. जयशंकर के विचारों को बहुत अहमियत देते हैं। वे इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े मसलों पर सीनियर आईएएस अफसर विजय छिब्बर को भी खास सम्मान देते हैं। सूत्रों ने बताया कि मोदी कोयला सचिव अनिल स्वरूप की राय को भी खासी तरजीह देते हैं।

बता दें कि मोदी ने मंगलवार को अपनी सरकार के एक साल पूरा होने पर अपने वरिष्ठ अफसरों की कड़ी मेहनत और समर्पण की प्रशंसा की।वे उनसे मिले मोदी शायद पहले प्रधानमंत्री हैं जो लगातार देश के शिखर सरकारी अफसरों से बात करते रहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+