उत्तराखंड: पांचवां और छठा वेतनमान ले रहे कर्मचारियों का सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता
देहरादून। उत्तराखंड के उन कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ा दिया गया है, जो लोग पांचवां और छठा वेतनमान ले रहे हैं। इससे राज्य के हजारों कर्मचारियों और पेशंनर्स को फायदा होगा। महंगाई भत्ते में यह बढ़ोत्तरी 1 नवंबर से की गई है। जो कर्मचारी छठा वेतनमान ले रहे हैं उनके महंगाई भत्ते में 3 फीसदी की बढ़ोत्तरी की गई है और जो लोग पांचवां वेतनमान ले रहे हैं उनके महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की बढ़ोत्तरी की गई है। उत्तराखंड सरकार ने राज्य स्थापना दिवस के मौके पर राज्य के करीब 50 हजार से भी अधिक कर्मचारियों और पेंशनधरकों को ये तोहफा दिया है।

नई बढ़ोत्तरी के बाद छठा वेतनमान ले रहे कर्मचारियों और पेंशनर्स का महंगाई भत्ता 136 फीसदी से बढ़कर 139 फीसदी हो गया है। वहीं दूसरी ओर, पांचवा वेतनमान ले रहे कर्मचारियों और पेंशनर्स का महंगाई भत्ता 264 फीसदी से बढ़कर 268 फीसदी हो गया है। इससे पहले एक जनवरी, 2017 से महंगाई भत्ता मूल वेतन का 136 फीसद की दर से स्वीकृत किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications