जिनपिंग के 'आंख और कान' माने जाने वाले आए भारत: कौन हैं Cai Qi और Wang Yi? जिनके दम पर फैसले लेंगे शी?

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग 12 सितंबर को 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने नई दिल्ली पहुंचे। इस दौरे में सबसे ज्यादा नजर शी जिनपिंग और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संभावित मुलाकात पर है। लेकिन जिनपिंग अकेले भारत नहीं आए। उनके साथ चीन की सत्ता और विदेश नीति के दो बेहद ताकतवर चेहरे भी मौजूद हैं, साई ची (Cai Qi) और वांग यी (Wang Yi)। इन दोनों 'खासमखास' को शी जिनपिंग का 'आंख और कान' समझा जाता है।

भारत और चीन के बीच रिश्तों को सामान्य करने की कोशिशों के बीच इन दोनों दिग्गजों की मौजूदगी बेहद मायने रखती है। साई ची शी जिनपिंग के बेहद करीबी राजनीतिक सहयोगी माने जाते हैं। दूसरी तरफ वांग यी लंबे समय से चीन की विदेश नीति का प्रमुख चेहरा हैं। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ होने वाली द्विपक्षीय बातचीत की पटकथा इन्हीं दो चेहरों ने तैयार की है। इन्ही के बनाए प्लान को शी जिनपिंग फॉलो करते हैं।

Xi Jinping Cai Qi and Wang Yi

कौन हैं जिनपिंग के 'चीफ ऑफ स्टाफ' साई ची (Who Is Cai Qi)

70 साल के साई ची को चीन की सत्ता का पावरहाउस माना जाता है। वे चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (CPC) की केंद्रीय समिति के जनरल ऑफिस के डायरेक्टर और पोलित ब्यूरो स्टैंडिंग कमेटी के बेहद ताकतवर सदस्य हैं। समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने साई ची को शी जिनपिंग का 'डी फैक्टो चीफ ऑफ स्टाफ' बताया है। वे राष्ट्रपति के सबसे करीबी और भरोसेमंद सलाहकारों में से एक हैं।

Who Is Cai Qi

जिनपिंग और साई ची के रिश्ते दशकों पुराने हैं। दोनों ने फुजियान और झेजियांग प्रांतों में लंबे समय तक साथ काम किया है। साल 2017 में जिनपिंग के दूसरे कार्यकाल की शुरुआत के समय साई ची 25 सदस्यीय पोलित ब्यूरो में शामिल हुए थे। इस साल जून में उन्हें सीपीसी सेंट्रल पार्टी स्कूल और नेशनल एकेडमी ऑफ गवर्नेंस का प्रमुख भी बनाया गया है।

वांग यी कौन हैं? जिनके हाथ में चीन की विदेश नीति की कमान (Who Is Wang Yi)

विदेश मंत्री वांग यी बीते एक दशक से ज्यादा समय से चीन की वैश्विक कूटनीति की कमान संभाल रहे हैं। वांग यी 2013 में चीन के विदेश मंत्री बने थे। वह लंबे समय से दुनिया के साथ चीन के रिश्तों को संभालने वाले प्रमुख नेताओं में शामिल रहे हैं। फिलहाल उनके पास एक साथ कई अहम जिम्मेदारियां हैं।

Who Is Wang Yi China Foreign Minister

वह कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना की केंद्रीय समिति के पोलित ब्यूरो के सदस्य, केंद्रीय विदेश मामलों के आयोग के कार्यालय के निदेशक और चीन के विदेश मंत्री हैं। यानी विदेश नीति के स्तर पर वांग यी की भूमिका सिर्फ विदेश मंत्रालय तक सीमित नहीं है। वह चीन की शीर्ष राजनीतिक व्यवस्था में भी जगह रखते हैं। द न्यूयॉर्क टाइम्स ने 2022 में उन्हें शी जिनपिंग की "वैश्विक महत्वाकांक्षाओं के अभियानकर्ता" के तौर पर पेश किया था।

वांग यी का जन्म अक्टूबर 1953 में बीजिंग में हुआ था। वह हान समुदाय से आते हैं। मई 1981 में उन्होंने चीन की कम्युनिस्ट पार्टी की सदस्यता ली। उनकी शादी हुई है और उनकी एक बेटी है।

भारत दौरे पर इस जोड़ी का क्या होगा असर

2020 की गलवान झड़प के बाद से भारत और चीन के रिश्ते काफी तनावपूर्ण रहे हैं। ऐसे समय में जब दोनों देश अपने संबंधों को स्थिर करने का प्रयास कर रहे हैं, साई ची की प्रशासनिक पकड़ और वांग यी के कूटनीतिक अनुभव की भूमिका सबसे अहम होने वाली है।

पीएम मोदी और शी जिनपिंग की मुलाकात के दौरान सीमा विवाद, व्यापारिक रिश्तों और क्षेत्रीय सुरक्षा जैसे संवेदनशील मुद्दों पर बात होनी है। इन दोनों बड़े रणनीतिकारों की मौजूदगी से साफ है कि बीजिंग इस दिल्ली दौरे और मोदी-जिनपिंग मुलाकात को बेहद गंभीरता से ले रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+