White House ने प्रधानमंत्री मोदी और PMO को Twitter पर किया अनफॉलो
नई दिल्ली- अमेरिकी राष्ट्रपति के आधिकारिक निवास व्हाइट हाउस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री के दफ्तर को अनफॉलो कर दिया है। बता दें कि व्हाइट हाउस के इस कदम से पहले तक उसका आधिकारिक ट्विटर हैंडल सिर्फ भारत से जुड़े 6 ट्विटर हैंडल्स को ही फॉलो कर रहा था, जो कि गैर-अमेरिकी थे। भारत के अलावा ऐसा एक भी गैर-अमेरिकी ट्विटर हैंडल नहीं था, जिसे व्हाइट हाउस फॉलो कर रहा हो। कोरोना वायरस से जंग के बीच व्हाइट हाउस की ओर से ये फैसला किन परिस्थितियों में किया गया है, यह अभी साफ नहीं हो पाया है। लेकिन, आइए जान लेते हैं कि भारत से जुड़े वो कौन-कौन से ट्विटर हैंडल हैं जिसे व्हाइट हाउस ने अपने आधाकारिक ट्विटर हैंडल पर अनफॉलो कर दिया है।

पीएम मोदी और राष्ट्रपति कोविंद को क्या अनफॉलो
तीन हफ्ते पहले वॉशिंगटन डीसी स्थित व्हाइट हाउस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री कार्यालय को ट्विटर पर फॉलो करने के बाद अनफॉलो कर दिया है। बता दें कि व्हाइट हाउस अमेरिकी राष्ट्रपति का आधिकारिक निकास स्थान है, जिसका अपना एक स्वतंत्र ट्विटर हैंडल है। पिछले 10 अप्रैल को ही व्हाइट हाउस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निजी ट्विटर हैंडल, उनके दफ्तर यानि पीएमओ और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को ट्विटर पर फॉलो किया था। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद दुनिया के ऐसे एकमात्र नेता बन गए थे, जिसे व्हाइट हाउस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर फॉलो करना शुरू किया था।

कुल 6 ट्विटर हैंडल को किया अनफॉलो
इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक एक समय ऐसी स्थिति बनी थी कि अमेरिकी राष्ट्रपति का आधिकारिक निवास व्हाइट हाउस अपने ट्विटर हैंडल पर गैर-अमेरिकी जितने भी ट्विटर हैंडल को फॉलो कर रहा था, वो सारे के सारे भारतीय ट्विटर हैंडल थे। इनमें पीएम मोदी का निजी हैंडल, राष्ट्रपति कोविंद का निजी ट्विटर हैंडल और पीएमओ (@PMO) के ट्विटर हैंडल के अलावा भारत के राष्ट्रपति का आधिकारिक ट्विटर हैंडल (@rashtrapatibhvn),वॉशिंगटन डीसी स्थित भारतीय दूतावास का ट्विटर हैंडल (@IndianEmbassyUS) और नई दिल्ली स्थित अमेरिकी दूतावास का ट्विटर हैंडल भी शामिल है। लेकिन, अब इन सारे ट्विटर हैंडल को व्हाइट हाउस ने अनफॉलो कर दिया है।

सिर्फ 13 अमेरिकी हैंडल को फॉलो कर रहा है व्हाइट हाउस
भारतीय ट्विटर हैंडल्स को फॉलो करने के बाद व्हाइट हाउस कुल मिलाकर 19 ट्विटर हैंडल को फॉलो कर रहा था, जबकि उसके 21.5 करोड़ फॉलोअर थे। लेकिन, भारत से जुड़े 6 ट्विटर हैंडल को अनफॉलो करने के बाद अब सिर्फ ऐसे 13 अमेरिकी ट्विटर हैंडल बचे हैं, जिसे व्हाइट हाउस फॉलो कर रहा, हालांकि इस दौरान उसके फॉलोअर्स की तादाद 5 लाख बढ़ गई है और आज की तारीख में कोरोना संकट की वजह से उसके फॉलोअर्स की संख्या 3 करोड़ हो चुकी है।

हाइड्रॉक्सीक्लोक्वीन को लेकर ट्रंप ने किया था विवाद
बता दें कि ऐसे तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच बेहद अच्छे संबंध रहे हैं। लेकिन, हाल ही में जब भारत ने हाइड्रॉक्सीक्लोक्वीन नाम की दवा के निर्यात पर रोक लगाई थी, तो ट्रंप ने बेहद झल्लाहट दिखाई थी। क्योंकि, डॉक्टरों को इस दवा में नोवल कोरोना वायरस से लड़ने की बहुत ज्यादा क्षमता दिख रही थी और दुनिया भर के विकसित देश भारत की ओर इसे पाने के लिए उम्मीद भरी निगाहों से देखने लगे थे। लेकिन,इसके चलते एक वक्त भारत-अमेरिका के बीच काफी विवाद की स्थिति भी पैदा हुई थी।

ट्रंप ने भारतीयों और पीएम मोदी को कहा था शुक्रिया
बाद में भारत ने जैसे ही उस दवा के निर्यात पर से आंशिक तौर पर बैन हटाया तो ट्रंप ने फौरन पीएम मोदी को शुक्रिया कहा। 8 अप्रैल को एक ट्वीट करके अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि भारत ने संकट काल में मानवता के प्रति जो भावना दिखाई है, उसे कभी नहीं भुलाया जा सकेगा। ट्रंप ने लिखा, 'संकटकाल में दोस्तों के बीच और सहयोग की जरूरत होती है। भारत और भारत के लोगों को HCQ पर फैसले के लिए शुक्रिया। कभी नहीं भूला जाएगा! इस संकट के समय न सिर्फ भारत की बल्कि मानवता की मदद के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आपके मजबूद नेतृत्व के लिए आपको धन्यवाद!' इसे दो दिन बाद ही व्हाइट हाउस ने पीएम मोदी, राष्ट्रपति कोविंद और पीएमओ को फॉलो किया था।
-
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
Iran Israel War: क्या 9 अप्रैल को खत्म हो जाएगा ईरान-इजरायल युद्ध? ट्रंप के दावे का क्या है मतलब? -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’ -
Iran War Impact: क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर? संसद में PM मोदी ने दिया बड़ा अपडेट -
Bangalore Gold Silver Rate Today : सोना-चांदी धड़ाम, बैंगलोर में कहां पहुंचा ताजा भाव? -
US Iran War: ईरान ने की Trump की घनघोर बेइज्जती, मिसाइल पर फोटो, लिखी ऐसी बात कि लगेगी मिर्ची- Video












Click it and Unblock the Notifications