अवैध रूप से अमेरिका पहुंचने वाली दिल्ली की लड़की प्रतिष्‍ठा को व्हाइट हाउस ने किया सम्मानित

White House Hails Undocumented Delhi Girl as 'Champion of Change'
वाशिंगटन। दिल्ली में जन्मीं प्रतिष्ठा खन्ना 10 साल की उम्र में अवैध तरीके से अमेरिका आई थीं लेकिन आज वह यहां रह रहे भारतीयों के लिए सम्मान का प्रतीक बन गई हैं। खन्ना को व्हाइट हाउस ने अपने समुदायों का अनुकरणीय नेतृत्व करने के लिए सम्मानित किया है। खन्ना 'बदलाव के उन दस सूरमाओं' में से एक हैं, जिन्हें यह सम्मान मिला है। इन सभी दस लोगों कोको डिफर्ड एक्शन फॉर चाइल्डहुड अराइवल (डीएसीए) पुरस्कार से सम्मानति किया गया।

यह पुरस्कार 15 जून, 2012 को अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा द्वारा एक ज्ञापन पर हस्ताक्षर कर शुरू किए गए एक कार्यक्रम के तहत दिया गया है। यह कार्यक्रम अमेरिकी आव्रजन अधिकारियों को उन कुछ युवाओं पर कार्रवाई करने से रोकता है, जो बचपन में बिना पुख्ता दस्तावेज के यहां आ गए और यहां शिक्षा या सैन्य सेवा लीं। अक्सर उनका उल्लेख 'ड्रीमर्स' के रूप में किया जाता है क्योंकि उनमें से अधिकांश डेवलपमेंट, रिलीफ एंड एजुकेशन फॉर एलीअन माइनर्स (ड्रीम) अधिनियम की सामान्य जरूरतों की पूर्ति करते हैं।

व्हाइट हाउस की ओर से कहा गया, "ये डीएसीए प्राप्तकर्ता, विजयी गाथाओं की पूर्ति करते हैं और अपने शैक्षिक और व्यावसायिक क्षेत्रों में रेाल मॉडल हैं।" अमेरिका के लॉरेल शहर में रहने वालीं प्रतिष्ठा खन्ना वर्तमान में यूनिवर्सिटी ऑफ मैरीलैंड, बाल्टीमोर काउंटी (यूएमबीसी) में वरिष्ठ छात्रा हैं। वह अगले साल मई में जीव विज्ञान में स्नातक कर लेंगी। वह यूएमबीसी में ड्रीमर्स फॉर ड्रीमर्स की सदस्या भी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+