अमेरिका में 11 या 12 दिसंबर को लगेगा कोरोना वैक्सीन का पहला टीका, व्हाइट हाउस ने किया ऐलान

अमेरिका में 11 या 12 दिसंबर को लगेगा कोरोना वैक्सीन का पहला टीका, व्हाइट हाउस ने किया ऐलान

नई दिल्ली: America Coronavirus vaccine: कोरोना वायरस ने सबसे ज्यादा तबाही अमेरिका में ही मचाई है। अमेरिका में कोविड-19 ने लाखों लोगों की जान ली है। इस बीच कोरोना वैक्सीन को लेकर अमेरिका वासियों के लिए अच्छी खबर है। व्हाइट हाउस के वैक्सीन चीफ ने बताया है कि अमेरिका में 11 या 12 दिसंबर से कोरोना वायरस वैक्सीन के टीकाकरण का कार्यक्रम शुरू हो जाएगा। अमेरिका के सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) ने चेतावनी दी है कि देश भर में कोरोनो वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। लेकिन इसी के साथ उन्होंने यह भी कहा है कि पहले अमेरिकियों को 11 या 12 दिसंबर को टीका लग सकता है। ये जानकारी रविवार (23 नवंबर) को व्हाइट हाउस की ओर से की गई है।

Recommended Video

      Coronavirus Vaccine : America में December में इस तारीख से लग सकता है पहला टीका | वनइंडिया हिंदी
      Coronavirus vaccine

      10 दिसंबर को अमेरिका में वैक्सीन के लिए बैठक

      पिछले हफ्ते शुक्रवार को अमेरिकी दवा कंपनी फाइजर और जर्मनी की उसकी पार्टनर कंपनी बॉयोएनटेक ने अपने कोविड-19 वैक्सीन के आपात इस्तेमाल की अनुमति के लिए अमेरिका के खाद्य और औषधि प्रशासन (एफडीए) में आवेदन किया था। इसके बाद जानकारी आ रही है कि इस मामले को लेकर एफडीए टीके से संबंधित परामर्श समिति की 10 दिसंबर को बैठक होगी।

      क्या बोले अमेरिका के वैक्सीन प्रमुख डॉक्टर?

      अमेरिका में कोरोना वायरस वैक्सीन के प्रमुख डॉक्टर मोनसेफ स्लाउ (Dr Moncef Slaoui) के मुताबिक, हमारे प्लान के अनुसार जैसे ही हमें कोविड-19 वैक्सीन के लिए मंजूपी मिलेगी, उसके 24 घंटे के अंदर वैक्सीनेशन का कार्यक्रम स्थलों तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य है। तो इस लिहाजा से देखा जाए तो 11 या 12 दिसंबर से वैक्सीनेशन का काम शुरू हो जाएगा।

      अमेरिका: 12 मिलियन लोग कोरोना की चपेट में

      अमेरिका में जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक 12 मिलियन से ज्यादा लोग कोरोना वायरस के चपेट में हैं। कोरोमा महामारी से अबतक अमेरिका में 2 लाख 55 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+