अपनी किस्मत आजमाने के लिए लड़की ने सिर पर चलाई रिवाल्वर, मौत
नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में पिता की रिवॉल्वर के साथ 21 वर्षीय लड़की को खेलना महंगा पड़ा है। दरअसल युवती घर में अपने पिता की रिवॉल्वर रसियन रॉलेट गेम खेल रही थी, इसी दौरान रिवाल्वर चल जाने की वजह से उसकी मौत हो गई। लड़की की पहचान करिश्मा यादव के रूप में हुई है, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा था, जहां सोमवार को उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस सूत्रों का कहना है कि जिस वक्त यह घटना हुई करिश्मा का भाई मार्केट गया हुआ था, जब वह मार्केट से वापस लौटा तो उसने देखा कि उसकी बहन खून से लथपथ पड़ी हुई है।

आपको बता दें कि करिश्मा के पिता पुलिस विभाग में सूबेदार के पद पर थे, हाल ही में वह नौकरी से रिटायर हुए थे। जब यह घटना हुई तो वह ग्वालियर से बाहर थे। करिश्मा के भाई ने आनन-फानन में बहन को अस्पताल पहुंचाया, जहां करिश्मा का एमआरआई कराया गया। रिपोर्ट में सामने आया कि करिश्मा के सिर में बुलेट है। जांच में यह बात भी सामने आई है कि जिस वक्त यह घटना हुई उस वक्त करिश्मा दिल्ली किसी से वीडियो चैट कर रही थी।
इसे भी पढ़ें- बनकर तैयार है दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति Statue Of Unity, ये 6 स्टैचू उसके सामने दिखेंगे बौने
करिश्मा जिस दोस्त से वीडियो चैट पर बात कर रही थी उसने बताया कि करिश्मा ने लोडेड रिवाल्वर अपने सिर पर लगाई और बोली कि मैं अपनी किस्मत को आजमाना चाहती हूं, जिसके बाद वीडियो कॉल कट गई और मुझे पता नहीं चला इसके बाद क्या हुआ।
इसे भी पढ़ें- EMI चुकाने के लिए की थी HDFC बैंक के वाइस प्रेसिडेंट की हत्या, आरोपी ने कबूला गुनाह












Click it and Unblock the Notifications