देश में सबसे अधिक प्लेटफॉर्म वाला रेलवे स्टेशन कौन सा है? नई दिल्ली-मुंबई, चेन्नई भी नहीं हैं रेस में
Highest Platform Howrah Railway Station: ट्रेन से लाखों लोग रोजाना सफर करते हैं। अपनी यात्रा के दौरान लोग बहुत सारी चीजें देखते जाते हैं, लेकिन उस पर ध्यान नहीं देते हैं। लेकिन नॉलेज के हिसाब से वह बहुत बड़ी चीज होती है। ऐसी कई जानकारियों को लोग नजर अंदाज कर जाते हैं।
क्या आप जानते हैं किस रेलवे स्टेशन पर सबसे अधिक प्लेटफॉर्म है। और यह किस राज्य में स्थित है। इस स्टेशन पर कितने प्लेटफॉर्म है, जो देश के सवार्धिक प्लेटफॉर्म वाला स्टेशन है।

इन जानकारियों को कर देते हैं नजरअंदाज
भारतीय रेलवे सबसे किफायती परिवहन साधन है। ट्रेन से लोग आसानी से एक जगह से दूसरी जगह तक सफर करते हैं। ट्रेन में अब कई लग्जरी सुविधाएं मिलने लगी हैं। यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए रेलवे कई बेहतरीन ट्रेनें चला रही है। लोग ट्रेन पकड़ने के लिए रेलवे स्टेशन जाते हैं। लेकिन प्लेटफॉर्म पर जाने के बाद भी प्लेटफॉर्म के बारे में जानकारी नहीं रखते हैं।
हावड़ा रेलवे स्टेशन पर 23 प्लेटफॉर्म हैं
बता दें कि हावड़ रेलवे स्टेशन पर सबसे अधिक प्लेटफॉर्म है। यह पश्चिम बंगाल में स्थित है। इस रेलवे स्टेशन पर कुल 23 प्लेटफॉर्म है। खास बात यह है कि इस स्टेशन पर 26 पटरियों की लाइन बिछी है। इस स्टेशन पर इतने प्लेटफॉर्म होने की वजह से लोगों को ट्रेन पकड़ने में काफी दिक्कत होती है। एक छोर से दूसरे छोर तक जाने में बड़ी दिक्कत होती है। इस प्लेटफॉर्म से रोजाना हजारों लोग ट्रेन पकड़ते हैं।
दूसरे नंबर पर सियालदह रेलवे स्टेशन
वहीं, दूसरे नंबर पर पश्चिम बंगाल का सियालदह है, जो सबसे ज्यादा प्लेटफॉर्म वाला रेलवे स्टेशन है। पश्चिम बंगाल से ही दोनों रेलवे स्टेशन है। वहीं, मुंबई स्थित छत्रपति शिवाजी टर्मिनस रेलवे स्टेशन पर कुल 18 प्लेटफॉर्म हैं। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर कुल 16 प्लेटफॉर्म हैं। चेन्नई रेलवे स्टेशन पर कुल 15 प्लेटफॉर्म हैं।
यह भी पढ़ें- सावन में करें 7 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन, एकबार नहीं हैं पैसे तो EMI पर करें यात्रा, IRCTC का धार्मिक टूर पैकेज












Click it and Unblock the Notifications