सावन में करें 7 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन, एकबार नहीं हैं पैसे तो EMI पर करें यात्रा, IRCTC का धार्मिक टूर पैकेज
IRCTC Jyotirling Yatra Package: सावन का पवित्र महीना चल रहा है। इस महीने में लोग भगवान शंकर की पूजा-अर्चना करते हैं। सावन में हर किसी की इच्छा होती है कि भोलेनाथ के ज्योतिर्लिंग के दर्शन करें। लेकिन अक्सर लोग एक या दो ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर पाते हैं।
7 ज्योतिलर्लिंग के दर्शन
इस बार आप एक-दो नहीं, बल्कि सात ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर सकेंगे। इसके लिए आईआरसीटीसी ने शानदार धार्मिक टूर पैकेज लेकर आया है। इस पैकेज की मदद से आप सात ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर सकेंगे।

10 दिन 9 रात की यात्रा
यह यात्रा 10 दिन और 9 रात की होगी। इस दौरान आप सात ज्योतिर्लिंग की पूजा करेंगे। 27 जुलाई को योग नगरी ऋषिकेश से यह यात्रा शुरू होगी, जो 5 अगस्त तक चलेगी। इसके लिए आपको बेहद कम रुपये का भुगतान करना होगा। आईआरसीटीसी ने इसके लिए 18925 रुपये तय किए हैं।
ईएमआई पर कर सकते हैं यात्रा
आप करीब 19 हजार रुपये का भुगतान कर 7 ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर सकेंगे। खास बात यह है कि अगर आपके पास इतने पैसे नहीं हैं, तो आप ईएमआई पर भी भुगतान कर सकेंगे। इसके लिए 917 रुपये प्रति माह आपको चुकाना होगा। आईआरसीटीसी ने कहा कि अगर किसी श्रद्धालु के पास एकबार इतने पैसे नहीं हैं तो वे आसान ईएमआई पर यात्रा कर सकते हैं।
इन ज्योतिर्लिंग के कर सकेंगे दर्शन
भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन (Bharat Gaurav Tourist Train) से यह यात्रा कराई जाएगी। तीर्थयात्रियों को सात ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराए जाएंगे। ओंकारेश्वर, महाकालेश्वर, सोमनाथ, भेंट द्वारका, द्वारकाधीश मंदिर, नागेश्वर, त्रयंबकेश्वर, घृष्णेश्वर और भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराए जाएंगे।
यह भी पढ़ें- IRCTC ने लाया शानदार Tour Package, सिर्फ इतने रुपये में करिए 4 दिनों तक गुजरात का दीदार, खाना-रहना सब फ्री












Click it and Unblock the Notifications