कौन से हैं वो गांव जिनका 'मन की बात' में पीएम मोदी ने किया जिक्र? देश को दिया ये खास संदेश
PM Modi Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात के जरिए रविवार को देशवासियों को संबोधित किया है। रेडियो पर प्रसारित होने वाले इस कार्यक्रम का यह 114वां एपिसोड था। इस कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने देशवासियों से कई मुद्दों पर चर्चा की है।
देश को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि मन की बात में एक बार फिर हमें जुड़ने का अवसर मिला है। आज का यह एपिसोड मुझे भावुक करने वाला है। मुझे बहुत सी पुरानी यादों से घेर रहा है। इसका कारण यह है की मन की बात की हमारी इस यात्रा को 10 साल पूरे हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि 10 साल पहले मन की बात कार्यक्रम की शुरुआत 3 अक्टूबर को विजयदशमी के दिन हुई थी। यह पवित्र संयोग है कि इस साल 3 अक्टूबर को जब मन की बात के 10 वर्ष पूरे होंगे। तब नवरात्रि का पहला दिन होगा। मन की बात की इस लंबी यात्रा के कई ऐसे पड़ाव है। जिन्हें मैं कभी नहीं भूल सकता हूं। पीएम मोदी ने मां की बात कार्यक्रम में सरकार की 10 वर्ष की उपलब्धियां और कार्यक्रम की यात्रा पर चर्चा की है। इस दौरान पीएम मोदी ने लोगों द्वारा समाज में निस्वार्थ सेवा किए जाने के बारे में देश को प्रेरणा लेने के लिए प्रेरित किया।
पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के दौरान विभिन्न सकारात्मक कार्यों के लिए देश के तीन अलग-अलग राज्यों के तीन गांवों का जिक्र किया। इस दौरान पीएम मोदी ने उन इलाकों में चल रहे कार्यों को लेकर चर्चा की। इसके साथ ही उन्होंने देशवासियों को इससे प्रेरणा लेने का संदेश भी दिया।
पीएम मोदी ने मध्य प्रदेश के दो बड़े प्रेरणादायी प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में डिण्डौली के रयपुरा गांव में एक बड़े तालाब के निर्माण से भूजल स्तर बढ़ने की जानकारी दी। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि इसका फायदा गांव की महिलाओं को मिला है।
पीएम मोदी ने कहा कि यहां शारदा आजीविका स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को मछली पालन का नया व्यवसाय भी मिल गया है। इन महिलाओं ने मछली पालन भी शुरू किया है। जहां होने वाली मछलियों की बिक्री से उनकी आय बढ़ रही है।
इसी तरह मध्य प्रदेश की छतरपुर में भी महिलाओं का प्रयास बहुत सराहनीय है। यहां के खोंप गांव का बड़ा तालाब जब सूखने लगा तो महिलाओं ने इसे पुनर्जीवित करने का बीड़ा उठाया। हरि बगिया स्वयं सहायता समूह की इन महिलाओं ने तालाब से बड़ी मात्रा में गाद निकाली। तालाब से जो गाद निकली। इसका उपयोग उन्होंने बंजर जमीन पर फ्रूट फॉरेस्ट तैयार करने के लिए किया।
पीएम मोदी ने कहा कि इन महिलाओं की मेहनत से न सिर्फ तालाब में खूब पानी भर गया। बल्कि फसलों की उपज भी काफी बढ़ी है। देश के कोने-कोने में हो रहे। जल संरक्षण के ऐसे प्रयास पानी के संकट से निपटने में बहुत मददगार साबित होने वाले हैं। मुझे पूरा भरोसा है कि आप भी अपने आसपास हो रहे ऐसे प्रयासों से जरूर जुड़ेंगे।
इसी तरह उन्होंने उत्तर प्रदेश के झांसी का जिक्र करते हुए कहा कि मुझे खुशी है कि पानी के संरक्षण को लेकर कई लोग नई पहल कर रहे हैं। ऐसा ही एक प्रयास उत्तर प्रदेश के झांसी में देखने को मिला है। आप जानते ही हैं कि झांसी बुंदेलखंड में है। जिसकी पहचान पानी की किल्लत से जुड़ी हुई है। यहां झांसी में कुछ महिलाओं ने घुरारी नदी को नया जीवन दिया है।
पीएम मोदी ने आगे कहा कि यह महिलाएं सेल्फ हेल्प ग्रुप से जुड़ी हैं और उन्होंने जल्द सहेली बनकर इस अभियान का नेतृत्व किया। इन महिलाओं ने मृत प्राय हो चुकी बुराड़ी नदी को जिस तरह से बचाया है। उसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी। इन जल सहेलियों ने बोरियों में बालू भरकर चेक डैम तैयार किया। बारिश का पानी बर्बाद होने से रोका और नदी को पानी से लबालब कर दिया।
A special #MannKiBaat episode! Over 10 years, it has become a unique platform that celebrates the spirit of India and showcases collective strength of the nation. https://t.co/hFvmDL1lzV
— Narendra Modi (@narendramodi) September 29, 2024
उन्होंने कहा कि इन महिलाओं ने सैकड़ो जलाशयों के निर्माण और उनके रिवाइवल में भी बढ़ चढ़कर हाथ बटाया है। इससे इस क्षेत्र के लोगों की पानी की समस्या तो दूर हुई ही है। उनके चेहरों पर खुशियां भी लौट आई है।
इसी तरह उत्तराखंड के उत्तरकाशी के सीमावर्ती गांव झाला के बारे में जानकारी देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि यहां के युवाओं ने अपने गांव को स्वच्छ रखने के लिए एक खास पहल शुरू की है। वह अपने गांव में धन्यवाद प्रकृति या थैंक यू नेचर अभियान चला रहे हैं। इसके तहत गांव में रोजाना 2 घंटे सफाई की जाती है। गांव की गलियों में बिखरे हुए कूड़े को समेटकर उसे गांव के बाहर तय जगह पर डाला जाता है। इससे जहां गांव भी स्वच्छ हो रहा है और लोग जागरुक भी हो रहे हैं। अगर ऐसे ही हर गांव हर गली हर मोहल्ला में थैंक यू अभियान शुरू कर दिया जाए तो देश में बड़ा परिवर्तन आ सकता है।
पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के दौरान अपनी तमाम बातों को जिक्र करते हुए इन गांव का उदाहरण देकर देशवासियों को प्रेरणा लेने का संदेश दिया है।












Click it and Unblock the Notifications