देश में कौन-कौन से हैं वो राज्य, जहां बिना मास्क घूम सकते हैं? क्या ये अब जरूरी नहीं?
नई दिल्ली। कोरोना महामारी का प्रकोप भारत में बहुत कम हो गया। कोरोना की तीसरी लहर खत्म होने पर यहां ज्यादातर पाबंदियां भी खत्म हो गई हैं। हालांकि, केंद्र सरकार लोगों को मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने को भी कह रही है। वहीं, इस महामारी की स्थिति में लगातार गिरावट को देखते हुए कुछ राज्यों ने अप्रैल से शुरू होने वाले कोविड-19 मानदंडों में पूर्ण छूट देने की घोषणा कर दी है। पूर्ण छूट देने का मतलब है कि सभी पाबंदियां अब वापस ले ली गई हैं, फिर चाहे मास्क पहनना हो या सोशल डिस्टेंसिंग की पालना, यह बहस का विषय बन जाएगा क्योंकि महाराष्ट्र और दिल्ली ने सार्वजनिक स्थानों पर मास्क नहीं पहनने के जुर्माने को हटा दिया है।

सभी प्रतिबंध खत्म हो गए
मास्क नहीं पहनने के जुर्माने को हटाना, लोगों को अच्छा लगे, लेकिन चीन में कोविड-19 के मामलों में बड़ी उछाल चिंता का विषय है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कोरोनावायरस के नए वैरिएंट Omicron BA.2 से सचेत रहने को कह रहे हैं, क्योंकि यह दुनिया भर में एक नई चिंता के रूप में उभरा है। चीन के बड़े शहरों ने एक बार फिर से क्वारंटाइन को अपना लिया है। लेकिन भारत की महामारी की स्थिति में सुधार हो रहा है। भारत में तो पाबंदिया हट रही हैं, या यूं कि सभी प्रतिबंध खत्म हो गए हैं।
Recommended Video

चेहरों से 'मास्क हट गया'
भारत में अब कई ऐसे राज्य हैं, जहां लोग मास्क न पहनें तो उन पर कोई कार्रवाई या जुर्माना नहीं होगा। इन राज्यों में महाराष्ट्र और दिल्ली शामिल हैं। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा कि महाराष्ट्र ने 2 अप्रैल से मास्क की अनिवार्यता का नियम वापस ले लिया है, लेकिन अगर कोई इसे पहनना चाहता है, तो वह पहन सकता है। यानी, मास्क पहनना या न पहनना लोगों की मर्जी है। जबकि, इससे पहले कोविड-19 से निपटने में मास्क को पिछले दो वर्षों में इतना जरूरी बना दिया गया था कि, यदि न पहनें तो दंडनीय अपराध होता। बहरहाल, चीन में कोविड-19 के मामलों में बड़ी उछाल के बावजूद ज्यादातर भारतीय राज्यों में लोग बिन मास्क के दिख रहे हैं।

अब पश्चिम बंगाल में कोई भी पाबंदी नहीं
महाराष्ट्र के अलावा दिल्ली सरकार ने भी फैसला किया है कि मास्क नहीं पहनने पर कोई जुर्माना नहीं लगेगा। बता दें कि, मास्क न पहनने पर दिल्ली में ₹500 का जुर्माना था। इसी तरह अब पश्चिम बंगाल में भी कोई पाबंदी नहीं है, लेकिन सरकार ने कहा है कि, मास्क जारी रहेगा।
पश्चिम बंगाल सरकार ने महामारी के कारण लगाए गए सभी प्रतिबंधों को हटा लिया है, लेकिन यह भी कहा है कि लोग मास्क पहनें।

मास्क क्यों हटा रहे हैं?
स्वास्थ्य विशेषज्ञ इस बात को लेकर बंटे हुए हैं कि क्या मास्क को हटाने का यह सही समय है? लेकिन मास्क को हटाएं, तो महामारी के दृष्टिकोण से सावधान भी रहना होगा। ऐसा कुछ फेज में किया जाना चाहिए... जैसे कि कमजोर या कम आयु वालों को मास्क पहनना जरूरी हो। इसके अलावा जो राज्य मास्क नहीं लगाने पर दंड से जुड़े आपातकालीन प्रावधान वापस ले रहे हैं, वे भी कहें कि लोग मास्क तो पहनें ही।
पिछले हफ्ते, केंद्र ने घोषणा की थी कि सभी पाबंदियां 31 मार्च को समाप्त हो जाएंगी, लेकिन फेस मास्क पहनने और सामाजिक दूरी बनाए रखने की सलाह दी गई थी।












Click it and Unblock the Notifications