कौन है मोहाली की इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर जसनीत कौर, न्यूड फोटो भेज बिजनेसमैन से मांगे 2cr, अब हुई गिरफ्तार
Mohali Instagram influencer Jasneet Kaur case: मोहाली की एक इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर जसनीत कौर को 04 अप्रैल को अपने सोशल मीडिया फॉलोअर्स से ब्लैकमेल करने और पैसे ऐंठने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

Mohali Instagram influencer Jasneet Kaur case: पंजाब के मोहाली की एक इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर जसनीत कौर इन दिनों सोशल मीडिया पर सुर्खियों में है। इंस्टाग्राम स्टार जसनीत कौर उर्फ राजवीर पर एक बिजनेसमैन से 2 करोड़ रुपये रंगदारी मांगने और उन्हें अपना न्यूड फोटो भेजकर ब्लैकमेल करने का आरोप है। जसनीत कौर फिलहाल पांच दिन की पुलिस रिमांड पर है। बिजनेसमैन की शिकायत के बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया है। इस मामले में शक के घेरे में यूथ कांग्रेस नेता लक्की संधू भी हैं।
जानिए क्या है जसनीत कौर उर्फ राजवीर पर आरोप?
जसनीत कौर के खिलाफ 33 वर्षीय बिजनेसमैन गुरबीर सिंह ने ब्लैकमेल करने और 2 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप लगाते हुए पुलिस शिकायत दर्ज कराई है। जसनीत कौर के खिलाफ लुधियाना के मॉडल टाउन थाने में एक अप्रैल को मामला दर्ज किया गया था। लुधियाना पुलिस ने जसनीत कौर की एक बीएमडब्ल्यू (BMW) कार और एक मोबाइल फोन भी जब्त किया है।

लुधियाना पुलिस ने बिजनेसमैन गुरबीर सिंह की शिकायत के बाद 04 अप्रैल को जसनीत कौर को गिरफ्तार कर लिया था। बिजनेसमैन गुरबीर सिंह का आरोप है कि उसे नवंबर 2022 में एक अज्ञात नंबर से पैसे मांगने के लिए कॉल आया था। आरोपियों ने उसे और उसके परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी भी दी है।
पूरे मामले पर पुलिस ने क्या कहा?
लुधियाना (पश्चिम) की सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) जसरूप कौर बाठ ने कहा है कि लुधियाना पुलिस ने जसनीत कौर के सहयोगी लक्की सिंह संधू के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है। बता दें कि लक्की संधू यूथ कांग्रेस नेता हैं। पुलिस ने कहा कि लक्की संधू जसनीत कौर के संभावित ठिकानों पर धमकी भरे कॉल करता था।
आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 384 (जबरन वसूली), 506 (आपराधिक धमकी), और 120-बी (आपराधिक साजिश) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

कौन हैं जसनीत कौर?
जसनीत कौर पंजाब मोहाली की रहने वाली हैं। जसनीत कौर की इंस्टाग्राम आईडी @jasneet1703_official है। इंस्टाग्राम पर जसनीत कौर के लगभग 2 लाख फॉलोअर्स हैं। जसनीत कौर ने अपने इंस्टाग्राम बॉयो में खुद को एक एक्टर और मॉडल, आर्टिस्ट बताया है।

जसनीत कौर के टेलीग्राम और स्नैपचैट समेत कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अकाउंट हैं। सितंबर 2022 में जसनीत कौर ने चैट लीक करने की धमकी देकर गुरबीर से 2 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी।
पहले भी हो चुकी है जसनीत कौर गिरफ्तार
रिपोर्ट के मुताबिक जसनीत कौर अमीर पुरुषों को रिझाने के लिए अपने इंस्टा हैंडल पर सेमीा-न्यूड तस्वीरें शेयर करती हैं। वह इन्ही सब कामों के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करती हैं। इसके लिए वह सबसे पहले कथित तौर पर उनके साथ इंस्टाग्राम पर चैट करती है और बाद में पैसे मांगने के लिए उनकी बातों को रिकॉर्ड कर उन्हें धमकाती हैं।
जसनीत कौर कथित तौर पर गैंगस्टरों की मदद से अपने टारेगट शख्स को धमकाती हैं। इससे पहले 2008 में जसनीत कौर को इसी तरह के आरोप में मोहाली में गिरफ्तार किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications