हेमंत सोरेन कहां हैं...? झारखंड CM के आवास पर ED की छापेमारी के बाद हंगामा, एयरपोर्ट पर भी अलर्ट

Hemant Soren News: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के दिल्ली स्थित शांति निकेतन आवास पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम द्वारा की गई छापेमारी को लेकर हंगामा जारी है। ईडी के अधिकारी को हेमंत सोरेन घर पर नहीं मिले हैं। अब ईडी उनकी तलाश में लगी हुई है।

ईडी के अधिकारी 29 जनवरी की सुबह-सुबह 7 बजे सीएम हेमंत सोरेन के दिल्ली वाले आवास पर पहुंचे थे और देर रात को वहां निकले थे। इस दौरान झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) नेता और सीएम हेमंत सोरेन घर पर नहीं थे। अब हेमंत सोरेन कहां है...? इसकी जानकारी ईडी के टीम को नहीं है।

Hemant Soren News

ईडी के अधिकारियों ने सीएम हेमंत सोरेन की तलाशी में एयरपोर्ट पर भी अलर्ट जारी करवा दिया है। ईडी की टीम सीएम हेमंत सोरेन के घर से उनकी BMW कार भी ले गई है।

दूसरी तरफ सीएम हेमंत सोरेन के करीबी लोगों ने कहा कि वह कानूनी परामर्श के लिए दिल्ली के आसपास हैं, और इस बात पर जोर दिया कि ईडी को उनकी तलाश में आने की कोई जरूरत नहीं है। उनका दावा है कि ईडी को सीएम हेमंत सोरेन ने पहले ही बता दिया था कि वह उनके सामने पेश नहीं होने वाले हैं।

'ईडी अधिकारियों को ऐसी क्या जल्दी थी...'

झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) ने कहा है कि, "ईडी अधिकारियों को ऐसी क्या जल्दी थी कि वे पूछताछ के लिए दो दिन तक इंतजार नहीं कर सके... क्या यह मुख्यमंत्री और राज्य के 3.5 करोड़ लोगों का अपमान नहीं है?"

झारखंड भाजपा प्रमुख बाबूलाल मरांडी ने कहा, ''ईडी के डर से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दिल्ली में सीएम आवास से फरार हो गए हैं और पिछले 18 घंटों से अंडर ग्राउंड हो गए हैं... सीएम के फरार होने की स्थिति में राज्य का नेता कौन है? यह संवैधानिक प्रश्न महत्वपूर्ण है।''

हेमंत सोरेन के खिलाफ क्या है मामला?

सीएम हेमंत सोरेन के खिलाफ मामला धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत रांची के बजरा इलाके में 7.16 एकड़ जमीन के एक पार्सल के स्वामित्व से जुड़े कथित भूमि घोटाले से संबंधित है।

सीएम हेमंत सोरेन पर यह आरोप लगाया गया है कि भूमि पार्सल सेना की भूमि की अवैध बिक्री से जुड़े अपराध की आय के जरिए से हासिल किया गया था। सीएम हेमंत सोरेन ने मामले को राजनीति से प्रेरित बताते हुए खारिज कर दिया है और कहा है कि उनकी संपत्ति का ब्योरा पहले से ही सार्वजनिक है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+