जब पुडुचेरी के सीएम कुदाल लेकर उतरे नाले में, स्वच्छता का दिया संदेश
पुडुचेरी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 149 जयंती से एक दिन पहले पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने खुद नाले की सफाई कर यह संदेश देने की कोशिश स्वच्छता का हमारा जीवन में कितना बड़ा रोल है। मुख्यमंत्री नारायणसामी सोमवार को कुदाल लेकर नंगे पांव नाले में उतरकर सफाई कर सरकार के 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान में हाथ बंटाया। नारायणसामी 55वें रायसिंग डे सेलेब्रेशन प्रोग्राम को अटेंड कर वापस लौट रहे थे, तभी वे नेलीथोपे (Nellithope) शहर के नाले में पानी की आवाजाही में रुकावट देखकर खुद को रोक नहीं पाए और कुदाल लेकर सफाई में जुट गए।

मुख्यमंत्री ने करीब 10 मिनट तक नाले में उतरकर सफाई की। उन्होंने नेलीथोपे के लोगों के से बातचीत भी की। वी नारायणसामी ने ट्वीट कर अपने सफाई करते हुए का वीडियो शेयर किया है। मुख्यमंत्री नारायणसामी की सरकार सफाई से जुड़ी पुडुचेरी में कई काम कर रही है।बता दें कि नारायणसामी अक्सर वीवीआईपी कल्चर के खिलाफ आवाज उठाने के लिए जाना जाता है।
पुडुचेरी की सरकार अपनी विधायकों को 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान में भाग लेने के लिए कहा है। 15 सितंबर को प्रधानमंत्री मोदी ने इस अभियान की शुरुआत की थी। यह अभियान महात्मा गांधी की जयंती के साथ 2 अक्टूबर को समाप्त हो जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications