तो क्या मोदी ने दिया था ओबामा को फिल्मी डॉयलॉग बोलकर छा जाने का आइडिया?
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। सेनोरिटा, बड़े बड़े देशों में छोटी-छोटी बातें होती रहती हैं, मशहूर बॉलीवुड फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे का ये डॉयलॉग दिल्ली के सीरीफोर्ट ऑडिटोरियम में जब दुनिया के सबसे शक्तिशाली व्यक्ति बराक ओबामा ने बोला तो पूरा ऑडिटोरियम तालियों की गड़गडाहट से गूंज उठा। ओबामा के यह कहते ही ऑडिटोरियम में ठहाके सुनाई देने लगे। यह ठहाका करीब 12 सेकेंड तक गूंजता रहा, इस दौरान ओबामा चुपचाप खड़े होकर मुस्कुरा रहे थे।

यह पल ठीक वैसा था जैसा जब भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमेरिका के सेंट्रल पार्क में आयोजित ग्लोबल सिटीजन कंसर्ट में लोगों को संबोधित करते हुए प्रसिद्ध हॉलीवुड फिल्म स्टार्स वार्स के डॉयलॉग बोला था। ओबामा के सीरीफोर्ट में दिए गये स्पीच के बाद चर्चा जोरों पर है कि क्या दुनिया का सबसे ताकतवर व्यक्ति, नरेन्द्र मोदी से खासा प्रभावित है। चर्चा जाजय भी है क्योंकि बराक ओबामा को आजतक इस तरह का स्पीच देते नहीं सुना गया। सवाल उठने लगे हैं कि भाषण में फिल्मी डॉयलॉग बोलने का ये आइडिया ओबामा ने कहां से लिया था?
सवाल ये भी कि क्या उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिका के सेंट्रल पार्क में दिए भाषण से ये आइडिया तो नहीं लिया था? आपको बतते चलें कि मोदी जब अमेरिका के सेंट्रल पार्क में आयोजित ग्लोबल सिटीजन कंसर्ट में लोगों को संबोधित कर रहे थे उस वक्त उनके साथ हॉलीवुड फिल्म X-Men' फेम ह्यू जैकमैन भी मौजूद थे। मोदी ने जैकमैन को विशेष रूप से धन्यवाद देते हुए कहा था, 'May the Force be with you।' उल्लेखनीय है कि इन 6 शब्दों से बना वाक्य फिल्म 'स्टार वार्स' का फेमस डॉयलॉग हैं।












Click it and Unblock the Notifications