तेजप्रताप हुए रोमांटिक, पत्नी ऐश्वर्या को कराई साइकिल पर सैर, लोगों को याद आए शाहरुख, तस्वीरें वायरल

पटना। 12 मई को बिहार के पूर्व सीएम लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप की शादी चंद्रिका राय की बड़ी बेटी ऐश्वर्या राय से हुई है। इस शादी के बाद से ही तेज प्रताप यादव और ऐश्वर्या सोशल मीडिया पर आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं, वजह उनकी शादी के अलावा वायरल हो रही कुछ तस्वीरें भी हैं, जिनमें तेज प्रताप बेहद ही रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं, जिस वजह से लोगों ने लालू के बड़े लाल की तुलना 'किंग ऑफ रोमांस' शाहरुख खान से कर डाली है।

ऐश्वर्या राय को तेज प्रताप यादव ने साइकिल पर कराई सैर

ऐश्वर्या राय को तेज प्रताप यादव ने साइकिल पर कराई सैर

आमतौर पर नपा-तुला बोलने वाले तेज प्रताप पर इस वक्त इश्क का असर जोरों पर हैं, उनकी हालिया वायरल तस्वीर इस बात की पूरी गवाही दे रही है, इस तस्वीर में तेज प्रताप अपनी पत्नी ऐश्वर्या संग साइकिल पर नजर आ रहे हैं।

तेज प्रताप और ऐश्वर्या राय का साइकिल वाला लव

तेज प्रताप और ऐश्वर्या राय का साइकिल वाला लव

सफेद कु्र्ता-पैजामा पहने तेज, नारंगी रंग की साड़ी में लिपटी अपनी खूबसूरत पत्नी को प्यार भरी निगाहों से इस कदर निहार रहे हैं, जिसे देखकर लोगों को बॉलीवुड का रोमांस याद आ गया है और यही वजह है कि इस वक्त ये तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

इस फोटो को इंस्टाग्राम पर 4,827 लोगों ने लाइक किया

सबसे खास बात इस तस्वीर की ये है कि इस फोटो को खुद तेजप्रताप ने ही बुधवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया था। अब तक इस तस्वीर को इंस्टाग्राम पर 4,827 लोगों ने लाइक किया है। आपको बता दें कि ये फोटो पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के सरकारी आवास 10, सर्कुलर रोड की है ,जहां पर तेजप्रताप रहते हैं।

अपने नाम के अनुरूप ऐश्वर्या बेहद ही सुंदर हैं

आपको बता दें कि ऐश्वर्या राय के पिता चंद्रिका राय बिहार के पूर्व सीएम दरोगा राय के बेटे और सारण के परसा विधानसभा क्षेत्र से आरजेडी के विधायक हैं और लालू के बेहद करीबी माने जाते हैं। अपने नाम के अनुरूप ऐश्वर्या बेहद ही सुंदर हैं, वो चंद्रिका राय की तीन संतानों में सबसे बड़ी हैं। उन्होंने पटना के नॉट्रेडम स्कूल से पढ़ाई की है और उसके बाद उन्होंने दिल्ली से एमबीए किया है। उनकी छोटी बहन का नाम आयुषी राय हैं,जो इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के बाद नौकरी कर रही हैं, जबकि छोटा भाई अपूर्व राय लॉ की पढ़ाई कर रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+