जब झारखंड में सोरेन के घर बंट गई मिठाइयां, चुनाव आयोग ने घोषित नहीं किया एक भी परिणाम
नई दिल्ली- झारखंड में महागठबंधन की जीत लगभग निश्चित है और हेमंत सोरेन के अगले मुख्यमंत्री बनने का रास्ता भी लगभग साफ हो चुका है। महागठबंधन खेमे में जश्न भी मनाए जा रहे हैं, लेकिन तथ्य ये है कि चुनाव आयोग ने दोपहर बाद साढ़े तीन बजे तक एक भी चुनाव परिणाम पर मुहर नहीं लगाई है। चुनाव आयोग के आधिकारिक वेबसाइट पर सिर्फ रुझान दिख रहे हैं, जिसमें महागठबंधन सत्ताधारी भाजपा पर भारी बढ़त बना चुका है और वह रुझानों में ही स्पष्ट बहुमत भी हासिल कर चुका है।

अंतिम रुझान सामने आने तक जेएमएम बीजेपी को पीछे छोड़कर सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभर चुकी है और उसे 29 सीटें मिलती दिख रही हैं। वहीं उसकी सहयोगी कांग्रेस को 14, आरजेडी को 3 सीटें मिलती नजर आ रही हैं।
जबकि, बीजेपी को 24 सीटों पर ही संतोष करना पड़ सकता है। इसके अलावा आजसू को 4, जेवीएम को 3 सीपीआई को 1, निर्दलीय को 2 और एनसीपी को एक सीट मिलने की संभावना नजर आ रही है।
81 सीटों वाली झारखंड विधानसभा में वोटों की गिनती सोमवार सुबह 8 बजे से जारी है, लेकिन शाम साढ़े तीन बजे तक भी एक नतीजे घोषित नहीं किए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications