जब फ्लाइट में प्रियंका गांधी से मिलीं स्‍मृति इरानी, जानिए किस अंदाज में दिया था परिचय

Recommended Video

    Smriti Irani encounters Priyanka Gandhi in flight at Chennai, know what happened next | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्‍ली। अपने संबोधनों में अकसर राहुल गांधी और उनके परिवार पर हमला बोलने वाली केंद्रीय मंत्री स्‍मृति इरानी ने प्रियंका गांधी से हुई एक मुलाकात का किस्‍सा सुनाया है। अंग्रेजी न्‍यूज चैनल टाइम्‍स नाउ को दिए खास इंटरव्‍यू में स्‍मृति इरानी ने साल 2014 में हुए एक घटना का जिक्र करते हुए कहा कि 2 साल पहले जेट एयरवेज की फ्लाइट में चेन्नई से बेंगलुरु जाते वक्त मेरी मुलाकात प्रियंका गांधी से हुई थी। उन्‍होंने बताया कि प्रियंका मेरी पीछे वाली सीट पर बैठी थीं और मैंने पीछे मुड़कर उन्‍हें अपना परिचय दिया था।

    जब फ्लाइट में प्रियंका गांधी से मिलीं स्‍मृति इरानी, जानिए किस अंदाज में दिया परिचय

    स्‍मृति ने बताया कि सीट पर बैठने के बाद वो पीछे मुड़ीं और कहा प्रियंका जी! मैं स्मृति हूं। मेरे अभिवादन के जवाब में वह काफी विनम्र नजर आ रही थीं। इरानी ने कहा कि राजनीति में ऐसी पार्टियां जो हमेशा 'तुम जानते हो मेरे पिताजी कौन हैं' वाली सोच में जीती आई हैं, उनके सामने हमारा कर्तव्य बनता है कि हम ही विनम्र हो जाएं। स्‍मृति ने कहा कि जैसा कि हमारे प्रधानमंत्री जी ने भी कहा है कि बतौर बीजेपी कार्यकर्ता यह हमारी जिम्मेदारी है कि जीत में भी विनम्र बने रहें।' अपने चिर-परिचित अंदाज में इस मुलाकात के बारे में बात करते हुए भी स्मृति ने मीठा ताना कांग्रेस पार्टी को दिया।

    स्‍मृति ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री जी भी कहते हैं कि उन्हें 2001 से ही विष पीने की आदत हो गई है और अब हमें भी कांग्रेस पार्टी की तरफ से मिलने वाले विष को पीने की आदत हो गई है। आपको बता दें कि साल 2014 में हुए लोकसभा चुनाव के वक्त अमेठी में प्रियंका गांधी अपने भाई और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के लिए चुनाव प्रचार कर रही थीं, उस वक्त जब उनसे भाजपा की प्रत्याशी स्मृति इरानी के बारे में सवाल किया गया, तब उन्होंने चुटकी लेने के अंदाज में कहा था, कौन हैं स्मृति इरानी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+