आम आदमी पार्टी को वोट देने से मना किया तो ब्लेड से हमला कर दिया

नई दिल्ली। दिल्ली में मतदान से ठीक एक दिन पहले दिल्ली में हिंसक घटनाएं बढ़ गयी है। दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके में आम आदमी पार्टी को वोट नहीं देने की बात कहने पर एक युवक ने उस व्यक्ति पर ब्लेड से हमला कर दिया। वहीं इस घटना के बाद पीड़ित व्यक्ति ने तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

crime

पीड़ित राकेश सुल्तानपुरी ईलाके की झुग्गी में रहता है। राकेश का आरोप है कि उसकी झुग्गी के पास कुछ लोग चुनाव प्रचार कर रहे थे और नारे लगा रहे थे। उनमे से कुछ लोगों में मुझसे भी आम आदमी पार्टी को वोट देने को कहा लेकिन जब मैंने आप को वोट देने से मना कर दिया तो उन्होंने मुझपर हमला कर दिया।

राकेश का आरोप है तीन व्यक्तियों ने उसपर ब्लेड से हमला कर दिया। उसके बाद तीनों आरोपी युवक मौके से फरार हो गये। वहीं घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने राकेश को संजय गांधी अस्पताल में ईलाज के लिए भर्ती कराया है। दिल्ली पुलिस मामले की जांच कर रही है और तीनों आरोपियों की तलाश में जुटी है।लेकिन अभी तक मामले में किसी को भी पकड़ा नहीं जा सका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+