VIDEO: जब रावण ने राम पर कर दिया जवाबी हमला, जान बचाकर भागे लोग

Recommended Video

      रावण ने दहन के दौरान राम पर किया जवाबी हमला, जरूर देखें बैक फायरिंग का मजेदार वीडियो

      नई दिल्ली। विजयदशमी बुराई पर अच्छाई की जीच का पर्व है और मंगलवार को पूरे देश में धूम-धाम से यह त्योहार मनाया गया। विजयदशमी के दिन का ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देख लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे और अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वायरल हो रहे वीडियो में दिखाई दे रहा है कि रावण दहन के दौरान उसने राम पर हमला कर दिया जिसके बाद मैदान में मौजूद सभी लोग अपनी जान बचाते नजर आ रहे हैं।

      when ravan attack on lord ram video viral on social media

      मालूम हो कि, विजय दशमी के दिन भगवान राम ने रावण का वध कर सीता माता को वापस अयोध्या लेकर आए थे। इसी दिन को हिंदू धर्म में काफी उत्साह के साथ मनाया जाता है। देशभर में इस दिन रावण के बड़े-बड़े पुतलों को आग के हवाले कर अधर्म पर धर्म की जीत का परिचय देते हैं। इसी कार्यक्रम के दौरान जब भगवान राम बने लड़के ने रावण के पुतले में आग लगाई तो कुछ देर बाद उसने भी राम पर हमला कर दिया।

      वीडियो में देखा जा सकता है कि राम बने लड़के ने बाण में आग लगाकर पुतले की तरफ चलाया और कुछ ही देर में उसमें आग लग गई, लेकिन ये क्या देखते ही देखते पुतले ने भी मैदन पर खड़े लोगों पर हमला कर दिया और सब वहां से जान बचाकर भागने लगे।

      दरअसल, रावण के पुतले में कई सारे पटाखे और रॉकेट लगाए गए थे । पुतले के आग पकड़ते ही उसमें लगे रॉकेट चारों तरफ उड़ने लगे जो वहां खड़े लोगों की तरफ भी आ रहे थे। इस वजह से वहां अफरातफरी फैल गई और रोग इधर-उधर भागने लगे, हालांकि इस हादसे में कोई जख्मी नहीं हुआ और राम भी सुरक्षित हैं।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+