जब राज कुंद्रा ने कहा था, 'गरीबी से इतनी नफरत थी कि मैंने सिर्फ अमीर बनने का सोचा, शिल्पा रोकती थी पर...'

जब राज कुंद्रा ने कहा था, 'गरीबी से इतनी नफरत थी कि मैंने सिर्फ अमीर बनने का सोचा, शिल्पा रोकती थी पर...'

मुंबई, 23 जुलाई: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति बिजनेसमैन राज कुंद्रा को पॉर्नोग्राफी केस में 19 जुलाई को मुंबई की काइम ब्रांच की प्रॉपर्टी सेल ने गिरफ्तार किया था। राज कुंद्रा को 27 जुलाई तक मुंबई की काइम ब्रांच के रिमांड पर भेज दिया गया है। राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद से उनके दिए हुए पुराने इंटरव्यू सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं। राज कुंद्रा ने 2013 में फिल्मफेयर को दिए अपने एक इंटरव्यू में कहा था, ''मुझे गरीबी से इतनी नफरत थी कि मैं सिर्फ अमीर बनना चाहता था। गरीबी के प्रति मेरे गुस्से ने मुझे हमेशा धक्का दिया है।''

राज कुंद्रा ने कहा था- पिता बस कंडक्टर थे, मां कारखाने में काम करती थी

राज कुंद्रा ने कहा था- पिता बस कंडक्टर थे, मां कारखाने में काम करती थी

राज कुंद्रा ने शिल्पा से शादी के चार साल बाद फिल्मफेयर को ये इंटरव्यू उस वक्त दिया था, जब कपल के पहले बेटे वियान का जन्म हुआ था। राज कुंद्रा ने कहा था, ''मैं एक बहुत ही नॉर्मल बैकग्राउंड से आता हूं...मेरे पिताजी 45 साल पहले लंदन चले गए थे और वहां के बस कंडक्टर की नौकरी करतके थे। जबकि मेरी मां एक कारखाने में काम करती थीं। हमारे लिए पैसा कमाना कभी भी आसान नहीं था। मुझे 18 साल की उम्र में ही अपना कॉलेज छोड़ाना पड़ा था। उस वक्त से मैं सेल्फ डिपेंड हूं...।''

'शिल्पा मुझे रोकती थी लेकिन मेरे गुस्से ने...'

'शिल्पा मुझे रोकती थी लेकिन मेरे गुस्से ने...'

इस इंटरव्यू में राज कुंद्रा ने कहा था, ''जब भी शिल्पा मुझे लापरवाही से खर्च करते हुए देखती थी तो मुझे टोकती थी। लेकिन मैं शिल्पा से हमेशा कहता था, मैंने जो पैसा कमाया है, उसको एन्जॉय करने में मुझे कोई दिक्कत नहीं है। लेकिन मेरे गुस्से ने मुझे हमेशा धक्का दिया है। मुझे गरीबी से इतनी नफरत थी कि मैं सिर्फ और सिर्फ अमीर बनना चाहता था।''

'शिल्पा को देखकर लगा था यही मेरी पत्नी हो सकती है...'

'शिल्पा को देखकर लगा था यही मेरी पत्नी हो सकती है...'

राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी ने 2009 में शादी की थी। इंटरव्यू में राज कुंद्रा ने शिल्पा शेट्टी से मुलाकात और शादी को लेकर भी बात की थी। राज ने कहा था, ''हर कोई शिल्पा शेट्टी को एक ग्लैमरस क्वीन और सेक्सी एक्ट्रेस के तौर पर देखता है। लेकिन मुझे देखने को मिला कि वो असल कैसी महिला और कितनी अच्छी इंसान हैं। जैसे-जैसे मैं शिल्पा को जानता गया, उनका घरेलू पक्ष मुझे देखने को मिला। बहुत लोग सोचते होंगे कि वह शराब पीती हैं, धूम्रपान करती हैं, ऐसी चीजें जो अभिनेत्रियों से जुड़ी होती हैं। लेकिन वह (शिल्पा) ऐसा कुछ नहीं करती। मैं उसे अपने माता-पिता से मिलवाने के लिए घर ले गया और वह बहुत ही खुशी के साथ मेरे माता-पिता से मिली थीं। उसने उनके पैर छुए। मैं इसका सम्मान करता हूं। तभी मुझे लगा कि यह लड़की मेरी पत्नी हो सकती है।"

Recommended Video

    Raj Kundra की गिरफ्तारी के बाद Shilpa Shetty का पहला पोस्ट आया सामने, कही ये बात | वनइंडिया हिंदी
    राज ने कहा था- पहली नजर में हो गया था शिल्पा से प्यार

    राज ने कहा था- पहली नजर में हो गया था शिल्पा से प्यार

    राज कुंद्रा ने इस इंटरव्यू में कहा था, ''शिल्पा से पहली नजर में ही प्यार हो गया था। जब मैं पहली बार उनसे मिला तो वह अपनी मां के साथ एक होटल में बैठी थीं। मुझे एहसास हुआ कि वह वास्तव में कितनी घरेलू महिला हैं। उनको देखते ही ये तो साफ पता चल गया था कि वह एक घरेलू महिला ही नहीं बल्कि संस्कारी भी हैं। उनके वैल्यू मजबूत हैं। यह पहली नजर का प्यार था। जिस पल से मैंने उसे देखा, मुझे पता था कि मैं उसे अपना जीवन साथी बनाना पसंद करूंगा।''

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+