विदेश में क्रिश्चियन देश में जनेऊधारी हिंदू, ये क्या बकवास है, बोले योगी आदित्यनाथ

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह वो शख्स कहता है, जिसकी पार्टी ने कभी राम और कृष्ण के अस्तित्व को माना ही नहीं

नई दिल्ली। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी विदेश जाते हैं तो कैथलिक क्रिश्चियन बन जाते हैं और भारत में कहते हैं कि मैं जनेऊधारी हिंदू हूं। ये कहना है यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का। योगी आदित्यनाथ ने एक निजी न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा है। योगी ने कहा कि कांग्रेस ने आजादी के बाद समाज को बांटा और अब हिंदुओं को भी बांटने की कोशिश में लगी है। सीएम ने कहा कि हिंदुओं में कोई नहीं पूछता कि आप जनेऊ पहनते हैं या नहीं, यह निजी मामला है। लेकिन जो शख्स बाहर जाकर खुद को कैथलिक क्रिश्चियन कहता हो और यहां आकर कहे कि मैं जनेऊधारी हूं तो यह बकवास है।

विदेश में क्रिश्चियन देश में जनेऊधारी हिंदू, ये क्या बकवास है, बोले योगी आदित्यनाथ

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह वो शख्स कहता है, जिसकी पार्टी ने कभी राम और कृष्ण के अस्तित्व को माना ही नहीं। गुजरात की जनता ने राहुल गांधी को मंदिर जाने और यह कहने पर मजबूर कर दिया कि वह जनेऊधारी हिंदू हैं। जीएसटी को गुजरात चुनावों में मुद्दा बनाने के सवाल पर सीएम आदित्यनाथ ने कहा कि राहुल गांधी की उम्र तो 46-47 हो गई है, लेकिन उनकी खुद की कोई समझ नहीं है। उन्हें जो पढ़ने को दिया जाता है, वह उसे रटते हैं, तब बोलते हैं। उन्हें खुद को पता नहीं होता कि वह जो बोल रहे हैं, उसका मतलब क्या है।

यूपी निकाय चुनाव में भाजपा की शानदार जीत को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्षियों की आंखें खोलने वाला बताया है। योगी ने कहा कि ये चुनाव परिणाम उन लोगों के लिए आंखें खोलने वाला है, जो गुजरात चुनाव को लेकर नकारात्मक टिप्पणी कर रहे थे। योगी ने कहा कि 'विकास के गुजरात मॉडल की आलोचना करने वालों के लिए बेहतर होगा कि वे अमेठी निकाय चुनाव में हार से सीखें और हवा में तीर चलाने के बजाय जमीन पर आकर कुछ काम करें.' सपा नेता और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव तथा राहुल का जिक्र करते हुए योगी ने कहा कि निकाय चुनाव साबित करते हैं कि दोनों को विदाई दे देनी चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+