जब प्रियंका ने निक को खुलेआम किया किस, वायरल हुआ VIDEO

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनास एक दूसरे के प्रति अपने प्यार को खुलेआम जाहिर करने से कभी नहीं हिचकिचाते। हाल ही में बिलाबोर्ड म्यूजिक अवार्ड का एक वीडियो सामने आया। इस अवार्ड फंक्शन में निक के परफार्मेंस के बीच प्रियंका और निक एक दूसरे को किस करते दिखाई पड़े। दरअसल निक अपने भाई केविन और जो जोनास के साथ 'सकर' पर पर्फार्म कर रहे थे। प्रियंका के अलावा इस शो में केविन और जो की पार्टनर डेनी जोनास और सोफी टर्नर भी जोनास भाईयों को चीयर करने पहुंची थीं।

निक को किस करते हुए प्रियंका ने शेयर की वीडियो

निक को किस करते हुए प्रियंका ने शेयर की वीडियो

निक के साथ किस के इस वीडियो को प्रियंका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के रूप में शेयर किया था। इसके अलावा उन्होंने निक की परर्फामेंस का वीडियो भी शेयर किया था। इसके अलावा उन्होंने निक के साथ अवॉर्ड फंक्शन की ही एक फोटो भी शेयर की। बता दें कि हाल ही में प्रियंका परिवार के साथ समय बिताने के लिए भारत आई थीं। प्रियंका ने लोकसभा चुनाव के मतदान के चौथे चरण में वोट किया।

प्रियंका बोलीं- हर वोट एक आवाज है

इस मौके पर बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने वर्सावा में डाला वोट, उनके साथ उनकी मां भी थीं, अपना वोट डालने के बाद पोलिंग बूथ से बाहर निकलते हुए प्रियंका ने अपनी स्याही लगी उंगली दिखाकर लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित भी किया, इसके बाद प्र‍ियंका ने अपनी एक तस्वीर सोशल मीड‍िया पर शेयर की है, इस तस्वीर में एक्ट्रेस ने ल‍िखा, यही वो पल है जो मायने रखता है, हर वोट एक आवाज है, जो काउंट होगी।

View this post on Instagram

💎✨💎✨

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on

जरा सी लड़खड़ाईं प्रियंका तो निक ने संभाला

हाल ही में प्रियंका का एक वीडियो सामने आया था जिसमें वे पति और दोस्तों के साथ किसी पार्टी से निकलती दिख रही थीं। यहां सीढ़ी पर प्रियंका का पैर हल्का सा लड़खड़ा गया और निक ने तुरंत उन्हें थाम लिया। निक का ये जेस्चर उनके फैंस को खूब पसंद आया। लोग इस वीडियो पर उनके बेस्ट पति होने का कमेंट करने लगे।

यह भी पढ़ें- जानिए उत्तर प्रदेश की बरेली लोकसभा सीट के बारे में विस्तार से

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+