iPad पर तुरंत प्रजेंटेशन तैयार कर पीएम मोदी ने CAA, आर्टिकल 370 पर दूर की ट्रंप की गलतफहमियां
नई दिल्ली। 24 और 25 फरवरी को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने पहले आधिकारिक भारत दौरे पर थे। 24 फरवरी को जहां उन्होंने अहमदाबाद में 'नमस्ते ट्रंप' कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ स्टेज साझा किया तो वहीं अगले दिन हैदराबाद हाउस में उन्होंने पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। हैदराबाद हाउस के सूत्रों की मानें तो लंच के समय पीएम मोदी ने अपने आईपैड की मदद से ऑन स्पॉट प्रजेंटेशन तैयार करके ट्रंप की उन गलतफहमियों को दूर किया जो ट्रेड, नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और आर्टिकल 370 से जुड़ी थीं। आपको बता दें कि आईपैड, पीएम मोदी का फेवरिट गैजेट है। इंग्लिश डेली हिन्दुस्तान टाइम्स की तरफ से इस बात की जानकारी दी गई है।

ट्रंप को बताया व्यापार घाटा हुआ है कम
हैदराबाद हाउस में मंगलवार को जब दोनों नेता मिले तो कई मुद्दों पर चर्चा हुई जिसमें ट्रेड सबसे ऊपर था। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मन में इस बात को लेकर गलतफहमी थी कि भारत का बर्ताव अमेरिका के लिए व्यापार के लिहाज से गलत है। जो लोग मीटिंग के दौरान हैदराबाद हाउस में मौजूद थे उनके हवाले से अखबार ने बताया है कि पीएम मोदी ने खुद उनकी इस गलतफहमी को दूर करने की जिम्मेदारी संभाली थी। उन्होंने तुरंत ही अपना आईपैड निकाला और राष्ट्रपति की गलतफहमी को दूर करने की कोशिश की। पीएम मोदी ने ट्रंप को बताया कि जो व्यापार घाटा उनके कार्यकाल से पहले 31 बिलियन डॉलर पर था वह साल 2018 में 24.2 बिलियन डॉलर पर पहुंच गया था।

भारतीय छात्रों का अमेरिका के लिए योगदान
पीएम मोदी ने ट्रंप को जानकारी दी कि पिछले चार वर्षों में व्यापार घाटे में 22 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई है। पीएम मोदी ने ट्रंप को यह भी बताया कि कैसे अमेरिका के साथ भारत का हाइड्रोकॉर्बन आयात जो साल 2013 में जीरो था, वह पहले नौ बिलियन डॉलर पर पहुंचा और अब इसके 12 बिलियन डॉलर पर पहुंचने की संभावना है। हाइड्रोकॉर्बन आया में तेल, कोयला और लिक्विफाइड नैचुरल गैस आते हैं। उन्होंने ट्रंप को यह जानकारी भी दी कि अमेरिका में बसे भारतीय छात्र हर वर्ष अमेरिकी खजाने में छह बिलियन डॉलर का योगदान करते हैं।

सीएए देगा अल्पसंख्यकों को सुरक्षा और सम्मान
पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति को सीएए के बारे में भी बताया। उन्होंने ट्रंप को कानून के बारे में विस्तार से बताया। पीएम मोदी ने उन्हें जानकारी दी कि भारत के पड़ोस में स्थित पाकिस्तान और दूसरे मुसलमान देशों में बसे अल्पसंख्यकों जिनमें क्रिश्चियंस भी शामिल हैं, उनकी संख्या में गिरावट आ रही है। इस नए कानून का मकसद बस पड़ोसी देशों से आए ऐसे ही अल्पसंख्यक समुदायों को सुरक्षा और उनका सम्मान प्रदान करना है। मीटिंग में मौजूद लोगों की मानें तो पीएम मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप को इस बारे में भरोसा दिलाया कि सीएए का मकसद किसी की नागरिकता छीनना नहीं है।

कश्मीर पर भी दी ट्रंप को जानकारी
सीएए के अलावा जम्मू कश्मीर पर भी दोनों नेताओं ने चर्चा की। पीएम मोदी ने बताया कि किस तरह से पाकिस्तान आतंकियों की आड़ लेकर भारत को निशाना बना रहा था। उन्होने अमेरिकी राष्ट्रपति को यह भी बताया कि पाकिस्तान की तरफ से भारत के सामने कौन-कौन सी सुरक्षा चुनौतियां हैं। इस पर राष्ट्रपति ट्रंप ने दोनों देशों के बीच मध्यस्थता करने की इच्छा भी जताई। मीटिंग में मौजूद लोगों की मानें तो पीएम मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप की इस बात पर कोई खास तवज्जो नहीं दी थी।
-
PM Modi Speech Highlights: संसद में गरजे PM मोदी, Hormuz Strait पर दिया बड़ा बयान, भारत का बताया प्लान -
Trump PM Modi Talks: 'होर्मुज' तेल के रास्ते पर ट्रंप ने PM मोदी से क्या-क्या कहा? US-Iran तनाव के बीच मंथन -
Middle East Crisis: एक्शन मोड में पीएम मोदी, कच्चा तेल, गैस और फर्टिलाइजर की सप्लाई पर बड़ा फैसला! -
लोकसभा में पीएम मोदी का बड़ा बयान- 'जहाजों पर हमला अस्वीकार्य, भारतीयों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता' -
Iran Vs America War: परमाणु ठिकाने, हॉर्मुज की नाकेबंदी और सम्मान की जंग! ईरान क्यों नहीं चाहता युद्ध खत्म हो? -
Iran War Impact: क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर? संसद में PM मोदी ने दिया बड़ा अपडेट -
Dhurandhar-2 में भी PM Modi ने तोड़ी Pakistan की कमर? रीयल से रील तक, भारत ने दुश्मन मुल्क को कितने दिए Shock? -
गुजरात CM से भारत के PM तक, 24 साल की लगातार ड्यूटी: Narendra Modi के 'अटूट समर्पण' की क्या है कहानी? -
PM मोदी ने बनाया इतिहास: सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख रहने का रिकॉर्ड, CM रेखा गुप्ता ने दी बधाई -
धामी सरकार के चार साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने बधाई संदेश में कही बड़ी बातें, जानिए क्या -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
Iran Israel War: क्या 9 अप्रैल को खत्म हो जाएगा ईरान-इजरायल युद्ध? ट्रंप के दावे का क्या है मतलब?












Click it and Unblock the Notifications