Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

बेटे पंकज की वजह से पहले भी टेंशन में रहे हैं राजनाथ सिंह

नई दिल्ली(विवेक शुक्ला)अपने पुत्र पंकज सिंह पर लगे तमाम आरोपों पर केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने आज सफाई दी। पर पंकज सिंह को करीब से जानने वाले जानते हैं कि 35 साल का यह नौजवान बेहद महत्वाकांक्षी किस्म का इंसान हैं। वे राजनीति के क्षेत्र में कुछ कर पाने की चाहते रखते हैं। वे मृदु भाषी है और उन्हें यारों का यार कहते हैं उनके करीबी।

Rajnath Singh

पंकज सिंह के कारण कुछ साल पहले राजनाथ सिंह को काफी शर्मसार होना पड़ा था। हुआ यह था कि गोरखपुर विश्वविद्यालय में पढ़े और छात्र राजनीति करते रहे पंकज सिंह ने जौनपुर जिला जेल में डबल मर्डर केस में बंद बाहुबली बीएसपी सांसद धनंजय सिंह से मुलाकात करके हडकंप मचा दिया था।

मर्डर के आरोपी से मुलाकात

उस मुलाकात के बाद राजनीतिक क्षेत्र में हलचल मची है और कयास लगाये जा रहे हैं कि धनंजय सिंह की बीजेपी में एंट्री हो सकती है। जबकि पंकज इसे शिष्टाचार के नाते मिलने की बात कही है।

पंकज सिंह ने जेल के अंदर धनंजय से करीब आधा घंटे तक बातचीत की। हालांकि इसका खुलासा नहीं हो सका था कि पंकज व धनंजय के बीच क्या गुफ्तगू हुई।

हालांकि पंकज सिंह पर लगे तमाम आरोपों को राजनाथ सिंह खारिज कर रहे हैं, पर जानकार कहते हैं कि नेताओं को अपने बच्चों पर लगाम लगाकर तो रखना चाहिए। क्योंकि नौजवान सत्ता की ताकत को देखकर भटक सकते हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+