जब नीना गुप्ता ने अपनी महिला फैंस को कहा- भूलकर भी कभी शादीशुदा शख्स के प्यार में ना पड़ना

जब नीना गुप्ता ने अपनी महिला फैंस को कहा- भूलकर भी कभी शादीशुदा शख्स के प्यार में ना पड़ना

मुंबई: बॉलीवुड में सबसे प्रतिभाशाली अभिनेत्रियों में से एक नीना गुप्ता ने हमेशा से अपनी जिंदगी और लव लाइफ के बारे में खुलकर बात की है। 2018 में जब उनकी फिल्म बधाई हो रिलीज हुई तो नीना गुप्ता को एक नया स्टारडम देखने को मिला। अपनी फिल्म के प्रमोशन के दौरान भी नीना गुप्ता ने अपनी लव लाइफ और सिंगल मदर होने के के बारे में बात की थी। नीना गुप्ता का अफेयर वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिकेटर सर विवियन रिचर्ड्स के साथ था। दोनों ने कभी भी शादी नहीं की थी। जिसके बाद नीना ने 1980 में मसाबा गुप्ता को जन्म दिया था। नीना ने मसाबा को अकेले ही पाला है। कुछ वक्त पहले अपनी जिंदगी के अनुभवों के बारे में साझा करते हुए नीना गुप्ता ने अपनी महिला फैंस को सलाह दी थी कि भूलकर भी कभी शादीशुदा शख्स के प्यार में ना पड़ना।

'शादीशुदा शख्स से प्यार में मैंने बहुत सफर किया है...'

'शादीशुदा शख्स से प्यार में मैंने बहुत सफर किया है...'

कुछ वक्त पहले नीना गुप्ता ने एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में नीना गुप्ता लड़कियों को शादीशुदा मर्द के प्यार में पड़ने की सलाह देती दिखाई दे रही थीं। वीडियो में नीना गुप्ता ये बताते हुए दिखाई दे रही हैं आखिर क्यों लड़कियों को शादीशुदा शख्स से प्यार करने से बचना चाहिए।

नीना कहती हैं, जब कोई मैरिड आदमी किसी महिला से अपनी नजदीकियां बढ़ाने की कोशिश करता है, तो महिला को कहता है कि उसकी पत्नी के साथ उसकी कभी नहीं बनती है या कभी नहीं बन पाई है। जब महिला मैरिड आदमी से कहती है कि वो तलाक क्यों नहीं ले लेते, तो जवाब मिलता है- ये सब इतना आसान नहीं है, जितना बोलने में लगता है। या फिर बच्चों का हवाला दिया जाता है। इसलिए मैंने अपने अनुभवों के आधार पर अपनी महिला फैंस को ये सलाह देना चाहती हूं कि कभी भी किसी मैरिड आदमी से प्यार ना करें, क्योंकि मैंने बहुत कुछ सफर किया है, बहुत कुछ झेला है।

नीना गुप्ता ने कहा- 'धीरे-धीरे उम्मीदें बढ़ने लगती हैं...'

नीना गुप्ता ने कहा- 'धीरे-धीरे उम्मीदें बढ़ने लगती हैं...'

वीडियो में नीना गुप्ता आगे कहती हैं, ''जब आप किसी मैरिड पर्सन से तलाक की बात करती हैं तो वो आपकी बातों को टाल देते हैं लेकिन आपसे (दूसरी महिला से) करीबी बढ़ाना जारी रखते हैं। जब आपको शादीशुदा मर्द से प्यार हो जाता है तो आप शुरुआत में शादी की कोई बात नहीं करते हैं लेकिन धीरे-धीरे आपकी उम्मीदें बढ़ने लगती है। आप उससे धीरे-धीरे मिलने लगते हैं, फिर आपको हॉलीडे पर जाने का मन होता है, फिर आप उसको नाइट स्पेंड करने के लिए बोलती हैं। शुरुआत में तो वो आपकी (मैरिड आदमी) बातों को मान लेता है लेकिन धीरे-धीरे जब आप उसपर दबान बनाती हैं तो ये सब आदमी को परेशान करने लगता है। और एक वक्त आता है, जब आप उस शख्स को कहती हैं कि आपको शादी करनी है तो वो इस बात से कतराते हैं।''

मैं इसलिए कह रही हूं क्योंकि मैं झेल चुकी हूं...: नीना गुप्ता

मैं इसलिए कह रही हूं क्योंकि मैं झेल चुकी हूं...: नीना गुप्ता

नीना गुप्ता वीडियो में आगे कहती हैं, ''जैसे ही महिला पत्नी से तलाक लेकर शादी की बात करती है, शादीशुदा आदमी इसके लिए बहाने बनाता है, 'प्रॉपर्टी, बैंक, बच्चे तलाक लेना आसान नहीं है। इसके बाद मर्द दबाव में आकर परेशान होगा आपसे अलग होने की बात कहेगा। फिर आपको समझ में नहीं आएगा कि क्या करना है। इसलिए मैं कह रही हूं, मैंने ये किया है। मैं खुद इन सबसे गुजर चुकी हूं, मैंने बहुत सफर किया है। इसलिए मैं सलाह दे रही हूं कि कभी भी किसी भी स्थिति में शादीशुदा मर्द के साथ रिलेशनशिप में नहीं आएं। मैं अपनी फैंस को इसलिए ये सब बता रही हूं क्योंकि जिस जिंदगी से गुजर चुकी हूं...वैसा किसी को ना भुगतना पड़े।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+