जब देश दिवाली मना रहा था, तब वे आग बुझा रहे थे

नई दिल्ली(ब्यूरो) कल यानी दिवाली की रात को जब हम-आप दीपोत्सव मना रहे थे,तब वे अलग-अलग जगहों पर जाकर आग बुझा रहे थे। हम बात कर रहे है फायर ब्रिगेड कर्मियों की। अगर बात दिल्ली की करें तो कल दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) को 293 लोगों ने मदद के लिए बुलाया।

nation celebrating Diwali

जानकारों ने बताया कि यह पिछले पांच साल में सबसे बड़ा आंकड़ा है। 23 अक्टूबर को दिवाली की शाम से 24 अक्टूबर सुबह सात बजे तक शहर भर से हमें 293 बार फोन किया गया।

आतिशबाजी से जुड़े हादसे

इनमें से 55 घटना आतिशबाजियों से जुड़ी हुई थीं। लेकिन अन्य अधिकांश मामलों में आग लगने की वजह का पता नहीं चल पाया।

23 अक्टूबर की मध्यरात्रि के बाद आंकड़ों में ज्यादा वृद्धि नहीं हुई और सिर्फ 73 लोगों ने ही शुक्रवार सुबह तक ही संपर्क किया।

सबसे अधिक बार फोन रात नौ बजे से 10 बजे के बीच किए गए। आग लगने की किसी भी घटना से कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। इसमें कोई शक नहीं है कि फायर ब्रिगेड के कर्मियों की तत्परता के चलते कई बड़े हादसे टल गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+