जब मोदी बोल रहे थे तो क्या सो रहे थे केजरीवाल और जेटली?
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन के समय क्या कुछ नेता सो रहे थे? ये सवाल इसलिए क्योंकि सोशल मीडिया पर कुछ नेताओं की तस्वीरें वायरल हुई हैं।
कहा जा रहा है कि दो पक्षों द्वारा ये तस्वीरें वायरल की गई हैं। जिनमें पहले एक पक्ष ने अरविंद केजरीवाल की तस्वीर को सोशल मीडिया में वायरल किया।

सोशल मीडिया पर छिड़ी नई बहस
इस पक्ष की ओर से कहा गया कि जिस समय प्रधानमंत्री मोदी देश को संबोधित कर रहे थे, क्या उस समय दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सो रहे थे?
हालांकि जल्द ही इसका जवाब भी सामने आ गया जब ट्विटर पर केंद्रीय मंत्री अरूण जेटली की तस्वीर वायरल की गई। साथ ही कुछ और केंद्रीय मंत्रियों की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर डाल दी गई।
सोशल मीडिया पर इन तस्वीरों के आने के साथ ही जैसे एक बहस छिड़ गई। दोनों पक्षों द्वारा एक-दूसरे पर निशाना साधा गया।
जेटली और केजरीवाल की तस्वीरें हुई वायरल

सोशल मीडिया पर माननीयों की तस्वीरें सामने आने के बाद ट्विटर यूजर्स ने जमकर कमेंट किए। इस मुद्दे पर राजनीति भी शुरू हो गई है।
आम आदमी पार्टी के नेता आशुतोष ने ट्वीट कर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दिया गया भाषण इतना उबाऊ था कि सभी को नींद आ गई।
What a boring speech of Modi. Put every one to sleep! See this pic Carefully every one is sleeping. https://t.co/zcrT2PIbE3
— ashutosh (@ashutosh83B) August 15, 2016
उन्होंने बाकायदा एक तस्वीर भी जारी करते हुए लिखा कि आप तस्वीर देखकर समझ सकते हैं कैसे कई लोग सोते नजर आ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications