मायावती को उत्‍तर प्रदेश के चुनावी नतीजों के बाद आई अमेरिकी राष्‍ट्रपति चुनावों की याद

उत्‍तर प्रदेश चुनावों में करारी हार के बाद बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा जैसे अमेरिका में वोटिंग के दौरान हुई थी गड़बड़ी वैसे ही उत्‍तर प्रदेश में भी ईवीएम के साथ हुई छेड़छाड।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों के नतीजों के बाद अब तस्‍वीर साफ हो गई है और इस तस्‍वीर में जिसका रंग सबसे ज्‍यादा बदरंग हुआ है वह हैं मायावती और बसपा। बसपा सुप्रीमो मायावती अपनी इस हार को शायद पचा नहीं पा रही हैं और उन्‍होंने यहां तक कह डाला है कि चुनावों में वोटिंग मशीन यानी ईवीएम के साथ छेड़़छाड़ हुई है।

मायावती को उत्‍तर प्रदेश के चुनावी नतीजों के बाद आई अमेरिकी राष्‍ट्रपति चुनावों की याद

क्‍या हुआ था अमेरिकी चुनावों के दौरान

मायावती ने जो आरोप लगाया है वह बिल्‍कुल उसी तरह से है जिस तरह से अमेरिकी राष्‍ट्रपति चुनावों के दौरान लगा था। अमेरिकी राष्‍ट्रपति चुनावों में जब राष्‍ट्रपति ट्रंप को फ्लोरिडा से जीत मिली तो डेमोक्रेट पार्टी की उम्‍मीदवार रहीं हिलेरी क्लिंटन के खेमे की ओर से यह आरोप लगा कि बोगस वोटिंग के जरिए चुनावों को ट्रंप के पक्ष में किया गया था। फ्लोरिडा, अमेरिका का वह राज्‍य है जिसकी तुलना उत्‍तर प्रदेश से की जाती है। यहां से अगर कोई राष्‍ट्रपति सबसे ज्‍यादा इलेक्‍टोरल वोट्स हासिल करता है तो उसकी जीत निश्चित मानी जाती है।

कितने सही हैं मायावती के दावे

मायावती ने जो भी आरोप लगाए हैं, वह सही हैं या नहीं, इस बारे में तो कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। चुनाव आयोग समय-समय पर ईवीएम की सुरक्षा को लेकर नोटिफिकेशन जारी करता रहता है। इसके अलावा चुनावों से पहले भी जिला अधिकारी की देख-रेख में ईवीएम को रखा जाता है। वोटिंग से पहले भी एक बार उसे टेस्‍ट किया जाता है। अब यह तो वक्‍त बताएगा कि मायावती के आरोप कितने सही है या कितने गलत लेकिन अब बीजेपी उत्‍तर प्रदेश में एतिहासिक जीत हासिल कर चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+