'लालू ने बिहार की सड़कों को बताया था...ओमपुरी के गाल जैसा'
आज से कई वर्ष पहले राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने बिहार की सड़कों की तुलना अभिनेता ओमपुरी के गाल से की थी।
मुंबई। आज फिल्म जगत के महान कलाकार ओमपुरी ने दुनिया को अलविदा कह दिया। 66 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से दुनिया का साथ छोड़ने वाले ओमपुरी के जाने से केवल बॉलीवुड ही नहीं सिसक रहा बल्कि पूरा देश रो रहा है।
इस दिग्गज अभिनेता के निधन की खबर मिलने के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि ओमपुरी के निधन से फिल्म जगत को गहरा नुकसान हुआ है। या फिर यूं कहें कि बॉलीवुड ने एक जुनुनी अभिनेता को खो दिया है।
लालू ने बिहार की सड़कों की तुलना ओमपुरी के गाल से की थी
आपको बताते चलें की आज से कई वर्ष पहले राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने बिहार की सड़कों की तुलना अभिनेता ओमपुरी के गाल से की थी। लालू ने कहा था कि जब हमारी सरकार बनेगी तो बिहार की सड़के ओमपुरी की गाल की तरह नहीं बल्कि ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी के गाल की तरह दिखेगी। हालांकि उनके इस बयान पर काफी हो-हल्ला मचा था।
ओमपुरी ने की थी लालू के बयान की निंदा
खुद ओमपुरी ने इसकी कड़ी निंदा की थी तो वहीं हेमा मालिनी इस बयान को कोर्ट तक घसीटा था। ओम पुरी ने लालू के इस बयान को लोगों के सामने लालू की एक्टिंग करते हुए कहा था कि क्या यह कोई भाषण है, इसकी मैं खुले मंच से निंदा करता हूं।













Click it and Unblock the Notifications