'अर्धसत्य' नहीं खुली किताब थे ओमपुरी, जो दिल में होता वहीं जुबां पर
बीते कुछ वक्त से ओमपुरी अपनी फिल्मों के कारण कम बल्कि कुछ बयानबाजी और पर्सनल रिलेशन को लेकर जरूर चर्चा में रहे।
नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा के महान कलाकार ओमपुरी आज हमारे बीच में नहीं, आज सुबह दिल का दौरा पड़ने के बाद उन्होंने अंतिम सांस ली और दुनिया को हमेशा-हमेशा के लिए अलविदा कह दिया।
फिल्मी कैनवस का ये नायाब हीरा हमेशा अपनी यादगार फिल्मों के लिए लोगों के जेहन में जिंदा रहेगा लेकिन बीते कुछ वक्त से ओमपुरी अपनी फिल्मों के कारण कम बल्कि कुछ बयानबाजी और पर्सनल रिलेशन को लेकर जरूर चर्चा में रहे।
जो दिल में वही जुबां पर
बेबाक बोलने वाले इस बहुमुखी प्रतिभा वाले कलाकार ने अपनी बयानबाजी से ये साबित कर दिया था कि वो जैसे पर्दे पर बिंदास, स्पष्टवादी दिखते हैं, वैसे ही वो रीयल लाइफ में भी हैं, उनके दिल में जो है, वो ही जुबां पर भी है।
मचा था उनके बयान पर बवाल

किसने उन्हें बोला था कि वो आर्मी में जाएं भर्ती होने के लिए?
पिछले साल एक टीवी शो में ओमपुरी ने जम्मू-कश्मीर में आतंकियों से मुकाबले में शहीद हुए जवान नितिन कुमार की बात पर कहा था कि किसने उन्हें बोला था कि वो आर्मी में जाएं भर्ती होने के लिए? किसने उन्हें हथियार उठाने के लिए कहा था? जिस पर उनकी काफी आलोचना हुई थी जिसके लिए उन्होंने बाद में माफी भी मांगी थी।

ना तो AK47 है और ना RDX
ओमपुरी ने पिछले साल ही पाकिस्तानी चैनल पर पाक कलाकारों की पैरवी करते हुए कहा था कि उन्हें डरने की जरूरत नहीं क्योंकि मनसे, जिसने पाक कलाकारों को भारत से जाने की धमकी दी थी, के पास ना तो AK47 है और ना RDX। जिसके कारण वो आलोचकों के निशाने पर आ गए थे।

घरेलू हिंसा का आरोप
इससे पहले साल 2013 में ओम पुरी की दूसरी पत्नी नंदिता ने वर्सोवा पुलिस स्टेशन मुंबई में ओम पुरी के खिलाफ केस दर्ज कराया था। नंदिता का कहना था कि ओम पुरी उसे मारते पीटते हैं और जानवरों की तरह पेश आते हैं।

पहली बीवी से रिश्ता
ऐसा कहा जाता था ओमपुरी ने दूसरी शादी के बाद भी अपनी पहली पत्नी सीमा से रिश्ता रखा था इसलिए नंदिता उनसे नाराज थी और जब उन्होंने इसके खिलाफ आवाज उठाई तो उन्होंने नंदिता को काफी मारा-पीटा था।

'मैं सीधे से खड़ा नहीं हो पाता शारीरिक संबंध खाक बनाऊंगा'
नंदिता ने ओमपुरी पर पहली पत्नी के साथ रिलेशन रखने की बात कही थी जिस पर अभिनेता ने कहा था कि नंदिता पागल हो चुकी है। मैं 64 साल का बुजुर्ग आदमी हूं। मैं ठीक से खड़ा तो हो नहीं पाता और ना ही साइन कर पाता हूं ऐसे में मैं सीमा के साथ शारीरिक संबंध कैसे बना सकता हूं।












Click it and Unblock the Notifications